मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रश्मिका मंदाना जिम में चोट लगने से हुईं घायल, फिल्म की शूटिंग टली

भारत के इस जनरेशन की नंबर 1 एक्ट्रेस, रश्मिका मंदाना, हाल ही में जिम में चोट का शिकार हो गईं, जिससे उनके मच अवेटेड आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग फिलहाल रोकनी पड़ी है। पैन-इंडिया की सबसे बड़ी फीमेल स्ट…

रश्मिका मंदाना जिम में चोट लगने से हुईं घायल, फिल्म की शूटिंग टली
रश्मिका मंदाना जिम में चोट लगने से हुईं घायल, फिल्म की शूटिंग टली | फ़ोटो: TVL News

भारत के इस जनरेशन की नंबर 1 एक्ट्रेस, रश्मिका मंदाना, हाल ही में जिम में चोट का शिकार हो गईं, जिससे उनके मच अवेटेड आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग फिलहाल रोकनी पड़ी है। पैन-इंडिया की सबसे बड़ी फीमेल स्टार मानी जाने वाली रश्मिका को डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वह पूरी तरह से ठीक होने के लिए थोड़ा आराम करें। इसके बाद ही वह अपने बिज़ी शेड्यूल पर लौट सकती हैं।


रश्मिका की चोट ने उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है, लेकिन ताज़ा अपडेट्स बताते हैं कि वह जल्द ठीक होने की राह पर हैं और जल्द ही अपने काम पर वापस लौटेंगी।


रश्मिका मंदाना के एक करीबी सूत्र ने कहा, "रश्मिका को हाल ही में जिम में चोट लगी थी और वह आराम करके ठीक हो रही हैं। हालांकि, इस वजह से उनकी आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई है। अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं और जल्द ही सेट पर वापसी करेंगी!"


रश्मिका, जिन्होंने 'एनिमल' और 'पुष्पा' फ्रेंचाइज़ के मौजूदा कलेक्शंस के साथ कुल 3096 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिया है, लगातार अपनी मेहनत और सकारात्मकता से अपने फैंस को प्रेरित करती रही हैं। हिट फिल्मों की इस सीरीज़ ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कर दिया है। हालांकि, शूटिंग का यह ब्रेक सिर्फ कुछ समय के लिए है, लेकिन फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि रश्मिका पहले से भी ज्यादा मजबूती और जोश के साथ वापसी करेंगी, और अपनी खास अदाओं और एनर्जी से फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाएंगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।