पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े दो मुकदमों में कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में 1.28 लाख रुपये वापस कराए।
सिविल लाइन क्षेत्र की एक युवती ने 2 जून, 2024 को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था,
जिसमें उससे 2,57,550 रुपये ठग लिए गए थे।
दूसरी शिकायत चंडौस निवासी रोहित शर्मा ने 31 जुलाई को एनसीआरपीस पोर्टल-1930 पर दर्ज कराई थी,
जिसमें उन्होंने 1.24 लाख रुपये की ठगी की बात कही थी। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया
कि दोनों मामलों में रकम को फ्रीज कराकर युवती के खाते में एक लाख रुपये और रोहित के खाते में 28 हजार रुपये वापस कराए गए हैं।
साइबर अपराध के टोल फ्री नम्बर 1930 पर काॅल अथवा
cybercrime.gov.in पर लाॅगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करवाएं।
– ओटीपी, पिन या सीवीवी नंबर शेयर न करें।
– ऑनलाइन अकान्ट्स या नेटबैंकिंग के एल्फान्यूमैरिक स्पेशल कैरेक्टर के साथ कॉम्प्लेक्स पासवर्ड रखें।
– नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि को पासवर्ड न बनाएं।
– लॉटरी, कैश बैक, रिफण्ड, जोब्स, गिफ्ट आदि ऑनलाइन लालच से सावधान रहें।
– यूपीआइ पिन व क्यूआर कोड स्कैन का प्रयोग सिर्फ भुगतान करने के लिए किया जाता है न कि धन राशि प्राप्त करने के लिए।
– सोशल मीडिया अकाउन्ट्स पर टू स्टेप वेरिफिकेशन या टू फेक्टर ऑथेंटिफिकेशन ऑन रखें।