मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज न्यूज़ : महाकुंभ में वीवीआईपी मूवमेंट और अमृत स्नान को देखते हुए 1542 मुख्य आरक्षी किये गए तैनात

महाकुंभ के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट और दो अमृत स्नान पर्वों को लेकर सुरक्षा के लिहाज से 1542 मुख्य आरक्षियों की तैनाती की गई है।ये पुलिस कर्मी 22 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक महाकुंभ क्षेत्र में अपनी ड्यूट…

प्रयागराज न्यूज़ : महाकुंभ में वीवीआईपी मूवमेंट और अमृत स्नान को देखते हुए 1542 मुख्य आरक्षी किये गए तैनात
प्रयागराज न्यूज़ : महाकुंभ में वीवीआईपी मूवमेंट और अमृत स्नान को देखते हुए 1542 मुख्य आरक्षी किये गए तैनात | फ़ोटो: TVL News

महाकुंभ के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट और दो अमृत स्नान पर्वों को लेकर सुरक्षा के लिहाज से 1542 मुख्य आरक्षियों की तैनाती की गई है।


ये पुलिस कर्मी 22 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक महाकुंभ क्षेत्र में अपनी ड्यूटी करेंगे। इस आदेश को डीजीपी मुख्यालय ने जारी किया है।


महाकुंभ के दौरान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और 3 फरवरी को बसंत पंचमी का अमृत स्नान पर्व है।


इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे वीवीआईपी के आगमन की संभावना है।


इसी के मद्देनजर, मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत कर्मियों की तैनाती की गई है।


ये सभी कर्मी सीतापुर, मुरादाबाद, उन्नाव, जालौन, गोरखपुर, मिर्जापुर, मैनपुरी, सुल्तानपुर और प्रयागराज के प्रशिक्षण केंद्रों से भेजे गए हैं।


मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान होगा। दूसरे शाही स्नान की तैयारियों में मेला प्रशासन लगा हुआ है।


सुरक्षा व्यवस्था पहले से और ज्यादा दुरूस्त किया जा रहा है। मेला प्रशासन के साथ-साथ रेलवे भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने वाली है।


दूसरे शाही स्नान को देखते ही रेलवे ने ज्यादा दूरी वाले 29 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि ये सभी ट्रेन मौनी अमावस्या से बसंत पंचमी तक चलनी थी।


रेलवे प्रशासन ने मौनी अमावस्या के दिन 18 और बसंत पंचमी के दिन 11 ट्रेन्स को रद्द किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।