अलीगढ़: गेहूं के खेत में मिली दो युवकों की लाश, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
अलीगढ़: अलीगढ़ के थाना पालीमुकीमपुर के दुर्गा प्रेम नगर गांव में आज शनिवार को गेहूं के खेत में दो युवकों के शव पड़े मिले। शव के पास कीटनाशक के पाउच भी पड़े थे। आज दोपहर को ग्रामीणों ने लाशें मिलने की स…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
अलीगढ़: गेहूं के खेत में मिली दो युवकों की लाश, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस | फ़ोटो: TVL News
अलीगढ़: अलीगढ़ के थाना पालीमुकीमपुर के दुर्गा प्रेम नगर गांव में आज शनिवार को गेहूं के खेत में दो युवकों के शव पड़े मिले। शव के पास कीटनाशक के पाउच भी पड़े थे। आज दोपहर को ग्रामीणों ने लाशें मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पालीमुकीमपुर पुलिस और SP ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों के पास से कीटनाशक के पाउच मिलने से पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गई है। फिलहाल दोनों युवकों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मृतकों की पहचान विकास कुमार पुत्र श्याम सिंह और आशु उर्फ केहरी पुत्र रिंकू शर्मा के रूप में हुई है| दोनों दोस्त थे। दोनों ड्राइवरी का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक,'' शुक्रवार शाम को दोनों साथ में घर से निकले थे, लेकिन रात में घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच आज दोपहर दोनों के शव खेत में पड़े होने की जानकारी मिली|
अलीगढ़ ग्रामीण के पलाश बंसल SP ने बताया कि,''दुर्गा प्रेम नगर गांव में एक खेत से दो लड़कों के शव बरामद हुए हैं। शव के पास से कीटनाशक की पुड़िया मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तफ्तीश जारी है| उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।