सीएम बघेल के साथ ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर पहुंचे राहुल गांधी: विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का किया दर्शन, तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया
महासमुंद: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ सांसद श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर का भ्रमण किया। सांसद श्री राहुल गांधी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
सीएम बघेल के साथ ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर पहुंचे राहुल गांधी: विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का किया दर्शन, तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया | फ़ोटो: TVL News
महासमुंद: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ सांसद श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर का भ्रमण किया। सांसद श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन किया। उन्होंने सुरंग टीला और तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया। इस दौरान सांसद श्री राहुल गांधी ने तिवर देव बिहार के पास पटेल परिवार से भी मुलाकात की।
गौरतलब है कि सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था।
ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।