अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने छापा मारकर अवैध हथियार बनाने वालों सहित हथियार बनाने के उपकरण का भांड़ाफोड़ किया। सिविल लाइन के CO स्वेताभ पांडेय ने बताया, “हमने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 19 बने और 4 आधे बने तमंचे, 1 रिवाल्वर बरामद की है।
अलीगढ़ जिले में कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा इलाके के मकदूम नगर मोहल्ले में यह फैक्ट्री संचालित थी| इसे भुजपुरा निवासी अंजुम हुसैन संचालित कर रहा था| जहां पर बीते कई दिनों से STF बरेली के पास इसके बारे में पिछले कई दिनों से इनपुट था| इनपुट हथियारों की कई गिरोहों को सप्लाई किए जाने पर मिला था|
इसके आधार पर बरेली एसटीएफ की टीम प्रभारी अजय पाल सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़ पहुंची| यहां कोतवाली थाने की पुलिस को साथ लेकर हथियार फैक्ट्री पर छापामारी की गई| यहां नीचे ताले की चाबी बनाने का काम हो रहा था, जबकि ऊपरी मंजिल पर अवैध शस्त्र बन रहे थे| पुलिस ने यहां से 19 तमंचे (315 बोर), एक रिवाल्वर (32 बोर), चार अधबने तमंचे व इनको बनाने का सामान बरामद किया है|
वही, मौके से अंजुम जैदी व पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया| इसमें अंजुम व उसके साथी सफरोज को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया| थाने ले जाकर की गई पूछताछ में सामने आया कि इस फैक्ट्री को वह फर्रुखाबाद के कायमगंज के गैंग के साथ मिलकर चला रहे थे|