मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मणिपुर विधानसभा चुनाव: दूसरे और आखिरी चरण का मतदान ख़त्म , शाम 5 बजे तक 76.62% मतदान,

Manipur Chunav 2nd Charan Polling: मणिपुर में विधानसभा चुनाव का मतदान पूरा हुआ।| मणिपुर में आज शनिवार को विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Election) के दूसरे और अंतिम चरण में 22 सीटों पर वोटिंग हुई| द…

मणिपुर विधानसभा चुनाव: दूसरे और आखिरी चरण का मतदान ख़त्म , शाम 5 बजे तक 76.62% मतदान,
मणिपुर विधानसभा चुनाव: दूसरे और आखिरी चरण का मतदान ख़त्म , शाम 5 बजे तक 76.62% मतदान, | फ़ोटो: TVL News

Manipur Chunav 2nd Charan Polling: मणिपुर में विधानसभा चुनाव का मतदान पूरा हुआ।| मणिपुर में आज शनिवार को विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Election) के दूसरे और अंतिम चरण में 22 सीटों पर वोटिंग हुई| दूसरे और आखिरी चरण में छह जिलों की इन 22 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं| आखिरी चरण में कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं| रिपोर्ट के मुताबिक, यहां गोली लगने से एक की मौत भी हुई है| पुलिस ने बताया कि 25 साल के एल अमुबा सिंह की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई| इसके अलावा यहां एक निलंबित बीजेपी नेता के घर के आगे क्रूड बम भी फटा है|



Manipur Voting Live Updates


मणिपुर चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग संपन्न



राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया ,''मणिपुर विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण भी ज्यादातर शांतिपूर्ण रहा। शाम 5 बजे तक 76.62% मतदान हुआ। हमें लगभग 85% मतदान होने की उम्मीद है|




मणिपुर में दोपहर 3 बजे तक 68 फीसदी वोटिंग

मणिपुर में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है| दोपहर तीन बजे तक करीब 68 प्रतिशत वोटिंग हुई है|



1 बजे तक 47.16% फीसदी मतदान

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.16% मतदान हुए। जो पिछले चुनावों के मुकाबले 19.8 फीसदी कम है| पिछली बार दोपहर 1 बजे तक का वोटर टर्नआउट 67 फीसदी रहा था|




मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों को ‘भुगतान’ के मामले में कानूनी कदम उठाएगी कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि मणिपुर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार द्वारा 'प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों को करोड़ों रुपये का भुगतान किए जाने' को निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करार दिया है और ऐसे में वह अब कानूनी कदम उठाएगी| मणिपुर के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक जयराम रमेश ने यह भी कहा कि वह उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे|



सुबह 11 बजे तक 28.19% मतदान


मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 28.19% मतदान हुआ। जो 2017 के मुकाबले 16 फीसदी तक कम है


भाजपा नेता थोकचोम राधेश्याम सिंह ने मतदान किया

मणिपुर: भाजपा नेता थोकचोम राधेश्याम सिंह ने थौबल ज़िले के हिरोक में मतदान किया। कहा-मणिपुर में 100% बीजेपी की सरकार बनने वाली है, हमें पूर्ण बहुमत मिलने वाला है|




कहां कितनी हुई वोटिंग

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक सेनापति जिले में सबसे ज्यादा 13.94 फीसदी वोट पड़े, 13.36 फीसदी जीरीबाम, थूबल में 10.37 फीसदी, उखरुल में 11.79 फीसदी और चंदेल में 12.47 फीसदी वोट पड़े. सबसे कम वोटिंग तामेंगलॉन्ग में 8.75 फीसदी रही|



सुबह 09 बजे तक 11.40% मतदान

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 9 बजे तक 11.40% मतदान हुआ। जो पिछली बार के मुकाबले 9.6 फीसदी कम है| 2017 के विधानसभा चुनावों में सुबह 9 बजे तक का वोटर टर्नआउट 21 फीसदी रहा था|




मणिपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में थौबल के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा,'' मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम इस बार थौबल में 10 में 9 सीट जीत रहे हैं और हम मणिपुर में पूर्ण बहुमत से जीतने वाले हैं|




 मतदान जारी है

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिरीबाम के एक मतदान केंद्र में मतदान जारी है।



07:05 AM, 28-FEB-2022

Manipur Voting Live Updates : दूसरे और आखिरी चरण का चुनाव आज| मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। 



मणिपुर के 12 मतदान केंद्रों पर पांच मार्च को दोबारा वोटिंग होगी

निर्वाचन आयोग ने मणिपुर में पांच विधानसभा क्षेत्रों के 12 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है| इन सीटों पर 28 फरवरी को मतदान हुआ था| मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन केंद्रों पर 5 मार्च को मतदान होगा| जिन मतदान केंद्रों में दोबारा मतदान होगा वे खुंद्रकपम, सैतु, थानलॉन, हेंगलप और चुराचंदपुर विधानसभा क्षेत्रों में स्थित हैं|



बयान में कहा गया है कि इन मतदान केंद्रों पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से तथ्यों के आधार पर पुनर्मतदान की सिफारिश की गई थी| बयान में कहा गया है कि पुनर्मतदान पर विचार करने का मुख्य कारण मतदान के दौरान और बाद में उपद्रवियों द्वारा ईवीएम को नुकसान पहुंचाना है|



https://www.thevirallines.net/manipur-news-manipur-assembly-elections-2022-updates-voting-in-38-seats-in-the-first-phase-of-manipur-elections


22 सीटों पर 92 उम्मीदवार मैदान में

मणिपुर के दूसरे और आखिरी चरण के चुनाव में 22 सीटों पर 92 उम्मीदवार मैदान में हैं| आज कुल 8.38 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके इन 22 सीटों पर अपना प्रतिनिधित्व चुनेंगे|



पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने अपने आवास पर पूजा की

मणिपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने से पहले थौबल में अपने आवास पर पूजा की। 



मणिपुर में चरमपंथी संगठनों को 'भुगतान' के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

कांग्रेस ने मणिपुर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चरमपंथी संगठनों को 'राज्य सरकार द्वारा करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने' के विषय को लेकर शुक्रवार को यहां निर्वाचन आयोग का रुख किया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए मणिपुर का मतलब 'मनीपुर' हो गया है| पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के पास इस मुद्दे और कुछ अन्य विषयों को लेकर शिकायत की| इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और सलमान खुर्शीद शामिल थे|



मणिपुर के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि 'सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन' (गतिविधि के निलंबन) के तहत गत एक फरवरी को चरमपंथी संगठनों को करीब 15 करोड़ रुपये और एक मार्च को करीब 95 लाख रुपये का भुगतान किया गया|  उन्होंने आरोप लगाया कि यह भुगतान होने के बाद राज्य के कई इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।