उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में मां ने छह साल की बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला, एफआईआर दर्ज
अलीगढ़: अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुरा बढ़ैरा गांव में मां ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला। बच्ची के पिता की तहरीर पर अतरौली पुलिस ने आरोपी मां पर एफआईआर दर्ज कर ली है।…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में मां ने छह साल की बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला, एफआईआर दर्ज | फ़ोटो: TVL News
अलीगढ़: अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुरा बढ़ैरा गांव में मां ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला। बच्ची के पिता की तहरीर पर अतरौली पुलिस ने आरोपी मां पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी मां फरार हो गई है। पुलिस उसको तलाश कर रही है।
मोहम्मदपुरा बढ़ैरा गांव निवासी नोटी सिंह नोटी की 6 साल की बेटी वंदना घर के बाहर खेलने गई थी। जबकि उसकी मां आशा देवी बाहरी बच्चों के साथ खेलने से मना करती थी। सोमवार को जब वंदना मां की बात की अनदेखी कर खेलने गई तो उसे ये बात नागवार गुजरी। गुस्से में उसने उस पर सेनिटाइजर डालकर आग लगा दी।
आग लगते ही वंदना जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे। पड़ोसियों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहाँ इलाज के दौरान वंदना की मौत हो गई।
CO अतरौली मोहसिन खान ने मंगलवार (28 फरवरी) को बताया,''थाना अतरौली में एक 6 वर्षीय किशोरी की उसकी मां द्वारा हत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी मां की गिरफ्तारी की जाएगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।