प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड मामले में STF और प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे की तलाश में यूनिवर्सल अपार्टमेंट में छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस और STF ने एक फ्लैट के साथ 2 गाड़ियां जब्त की।
बता दें कि प्रयागराज में जनवरी 2005 में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार शाम (24 फरवरी, 2023 को) प्रयागराज के सुलेमसराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| राजू पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी अतीक अहमद है, जो गुजरात की एक जेल में निरुद्ध है|
अतीक अहमद की पत्नी और बसपा नेता शाइस्ता परवीन, उनके बेटे एजम, अबान, अली, उमर और दोस्त रेहान से पुलिस पूछताछ कर रही है। जेलों में बंद अतीक के गुर्गों से भी यूपी STF पूछताछ कर रही है।
वहीं , जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मंगलवार को इलाहाबाद जिला अदालत में याचिका दायर की थी कि उनके दोनों बेटों को पुलिस अपने साथ ले गई और उसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है|