मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अलीगढ़: एएमयू के हॉस्टल में युवक ने फ???ंसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के विवाद में दी जान

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर शाह सुलेमान हॉल में रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|मृतक युवक का नाम अभिषेक कुमार है जो पीलीभीत का रहने वाला था. हॉस्टल के अंदर युवक द्वारा आत्मह…

अलीगढ़: एएमयू के हॉस्टल में युवक ने फ???ंसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के विवाद में दी जान
अलीगढ़: एएमयू के हॉस्टल में युवक ने फ???ंसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के विवाद में दी जान | फ़ोटो: TVL News

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर शाह सुलेमान हॉल में रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|मृतक युवक का नाम अभिषेक कुमार है जो पीलीभीत का रहने वाला था. हॉस्टल के अंदर युवक द्वारा आत्महत्या की बात सामने आने पर एएमयू की टीम मौके पर पहुंची तो जानकारी मिली कि मरने वाला युवक एएमयू छात्र नहीं है| वह एएमयू हॉस्टल में कैसे आया इस बात की जांच की जा रही है| फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|



जानकारी मिली है कि सुसाइड करने वाला युवक रात में किसी लड़की से बात कर रहा था और उस लड़की के द्वारा ही हॉस्टल के किसी व्यक्ति को फोन पर इस बात की सूचना दी गई थी| मौके पर सीएमओ की टीम पहुंच गई और पुलिस को भी सूचना दी गई| युवक के पास से मिले कागजों से जब जांच की गई तो मरने वाला युवक पीलीभीत का रहने वाला है उसका नाम अभिषेक कुमार है|



अलीगढ़ सीओ सिविल लाइन ने बताया कि,''एक हॉस्टल में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया तथ्य प्रकाश में आया है कि इस व्यक्ति का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें विवाद के चलते व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली|




एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि, युवक ने फांसी लगाई है| रात में करीब 1:00 से 1:30 के बीच का वाकया रहा होगा| एक आदमी जिसका नाम अभिषेक कुमार है, वह पीलीभीत का रहने वाला है| हमारी जानकारी के हिसाब से यह किसी निजी कॉलेज में टीचर है|इसकी किसी लड़की से बातचीत चल रही थी, उसी दौरान उसी लड़की ने सुलेमान हॉल के एक मुलाजिम को फोन कर जानकारी दी कि हॉल के कमरे में एक युवक है जो इस नाम का है जो कह रहा है कि हम आत्महत्या कर रहे हैं| तो उसने यह कहा कि आप जाकर मालूम करिये, कि वह ऐसे ही कह रहा है या वाकई में आत्महत्या कर रहा है| 




जब जानकारी की गई तो वहां हॉल में बताया इस 100 नंबर कमरे में कोई और नाम का लड़का रहता है|जब पलट कर उस लड़की ने फोन किया कि वह वहां का स्टूडेंट नहीं है, बल्कि वह कहीं और काम करता है लेकिन वहां पर मौजूद है और ऐसी बातें कर रहा है| जब हॉल में जाकर टीम में चेक किया तो कमरा खुला हुआ था और देखा तो वह पंखे से लटक कर उसने आत्महत्या कर ली है| वह जो कमरा सौ नंबर का अलॉट था वह किसी और छात्र के नाम था और वह बकरीद पर अपने घर गया हुआ था| जिस लड़के ने आत्महत्या की है, उसका यूनिवर्सिटी से कोई ताल्लुक नहीं है| कमरे में वह कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।