मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

पाकिस्तान में अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण को भारत ने बताया चौंकाने वाली घटना, कहा- PAK का घटना से इनकार करना और शर्मनाक है

नई दिल्ली: अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण मामले में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने करारा पलटवार किया है। भारत ने पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के अपहरण को गुरुवार को ‘अत्यंत चौंकाने वाली…

पाकिस्तान में अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण को भारत ने बताया चौंकाने वाली घटना, कहा- PAK का घटना से इनकार करना और शर्मनाक है
पाकिस्तान में अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण को भारत ने बताया चौंकाने वाली घटना, कहा- PAK का घटना से इनकार करना और शर्मनाक है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण मामले में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने करारा पलटवार किया है। भारत ने पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के अपहरण को गुरुवार को ‘अत्यंत चौंकाने वाली’ घटना करार दिया और कहा कि पीड़िता के बयानों से पाकिस्तान का इनकार करना ‘‘बहुत ही शर्मनाक’’ है|  



पाकिस्तान में अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि यह हैरान कर देने वाली घटना है। चूंकि पाक के गृहमंत्री ने इसमें भारत को घसीटा है। मैं कहना चाहूंगा कि पीड़ि‍त को न्‍याय देने को लेकर पाकिस्तान की यह बहानेबाजी बेहद घटिया है।



विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची कहा कि,'' यह एक चौंकाने वाली घटना है, जिसमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान 2 देश शामिल हैं। जिस तरह से पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर ने इसमें भारत को बीच में लाया है और इस घटना को नकारा है, वह शर्मनाक है|



दरअसल इस्लामाबाद में अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण मामले में पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उनका कहना है कि‍ इस अपहरण कांड के पीछे अफगानिस्तान और भारत हैं। दोनों देश जान-बूझकर वारदात से संबंधित तथ्यों को छिपा रहे हैं। 



 शेख राशिद ने कहा कि राजनयिक की बेटी का अपहरण कोई आपराधिक वारदात नहीं है। वास्तव में यह पाकिस्तान को बदनाम करने की साजिश है।शेख राशिद अहमद का कहना था कि पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ऐसी साजिशें हो रही हैं। जांच में अफगान राजदूत की बेटी का अपहरण होने का कोई सुबूत नहीं मिला है। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 18 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।