थाना क्वार्सी क्षेत्र के एक मोहल्ले से नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पीड़िता ने 23 जनवरी को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
महिला ने बताया कि डेढ़ माह पहले इलाके के ही एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई।
उसने कोठियों में काम दिलाने के बहाने महेशपुर स्थित एक होटल में बुलाया।
जहां य़ुवक ने उसे बिरयानी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया.
बिरयानी खाने के कुछ देर बाद अचेत हो गई. उसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया.
युवती जब होश में आई तो उसके शरीर में कपड़े नहीं थे. जब उसने इसका विरोध किया तो उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी.
पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है.
एसएसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं