मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मेरठ न्यूज़ :एकमुश्त समाधान योजना में द्वितीय चरण की अवधि 31 जनवरी 2025 तक विस्तारित ।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन, आई०ए०एस० ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुये,एकमुश्त समाधान योजना मे बकाया विद्युत बिलों के सरचार्ज में अधिक छूट दे…

मेरठ न्यूज़ :एकमुश्त समाधान योजना में द्वितीय चरण की अवधि 31 जनवरी 2025 तक विस्तारित ।
मेरठ न्यूज़ :एकमुश्त समाधान योजना में द्वितीय चरण की अवधि 31 जनवरी 2025 तक विस्तारित । | फ़ोटो: TVL News

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन, आई०ए०एस० ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुये,


एकमुश्त समाधान योजना मे बकाया विद्युत बिलों के सरचार्ज में अधिक छूट देने के लिये, द्वितीय चरण की अवधि को 22 जनवरी 2025 से बढाकर, 31 जनवरी 2025 कर दिया गया है।


31 जनवरी 2025 तक योजना के द्वितीय चरण में उपभोक्ताओं को, तृतीय चरण की अपेक्षा अधिक छूट दी जा रही है, उपभोक्ता आज ही पंजीकरण कराकर, बकाया विद्युत बिलों के सरचार्ज मे अधिक छूट से लाभान्वित हो सकते हैं।


घरेलू, वाणिज्यिक, निजी संस्थान एवं औद्योगिक श्रेणी के सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि एकमुश्तं समाधान योजना का लाभ उठाने के लिये, अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करायें और सरचार्ज में भारी छूट का लाभ उठायें।


इसके अतिरिक्त तृतीय चरण की अवधि 31 जनवरी 2025 से बढाकर 15 फरवरी 2025 कर दी गयी है।


योजना मे उपभोक्ता को अपना विद्युत बकाया किश्तों में जमा करने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है


इसके अतिरिक्त यदि शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता पंजीकरण के उपरान्त एकमुश्त भुगतान करते हैं तो उनकों सरचार्ज में अधिकतम छूट प्रदान की जाऐगी।


योजना मे अब तक मेरठ क्षेत्र से एक लाख नौ हजार एक सौ बीस, गाजियाबाद क्षेत्र से तरेसठ हजार तीन सौ इकेहतर, बुलन्दशहर क्षेत्र से एक लाख बीी हजार चार सौ अठारह, सहारनपुर क्षेत्र से सत्तर हजार नौ सौ बयालिस, नोएडा क्षेत्र से बाइस हजार चार सौ चव्वन,


मुरादाबाद क्षेत्र से एक लाख सत्तावन हजार एक सौ तरेसठ, मुजफ्फरनगर क्षेत्र से एक लाख नौ हजार नौ सौ इक्कयावन एवं गजरौला क्षेत्र से एक लाख चालिस हजार नौ सौ अठ्ठावन उपभोक्ता योजना में पंजीकरण कराकर, अधिकतम छूट का लाभ उठा चुके हैं।


पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अन्तर्गत अब तक समस्त 14 जनपदों में सात लाख चौरानवे हजार तीन सौ सत्तर उपभोक्ताओ द्वारा पंजीकरण कराकर, सरचार्ज मे छूट का लाभ उठा चुके हैं।


पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अन्तर्गत आने वाले उपरोक्त श्रेणी के सभी विद्युत उपभोक्ता जनसेवा केन्द्र, विभागीय कार्यालय या uppcl.org पर आज ही पंजीकरण करायें और सरचार्ज में छूट के स्वर्णिम अवसर का लाभ उठायें।


योजना के बारे में किसी भी शंका के समाधान हेतु, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के हेल्प लाइन नंबर 1912 एवं टोल फ्री नम्बर 18001803002 पर संपर्क कर, योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन, आई०ए०एस० ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुये,



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।