मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

सवर्ण लड़की से प्रेम विवाह करने पर दलित युवक का मर्डर: परिजनों ने पहले किडनैप किया, फिर मौत के घाट उतार दिया

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा के भिकियासैंण में सवर्ण लड़की गीता उर्फ गुड्डी से लव मैरिज करने की कीमत दलित युवक जगदीश को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी| सवर्ण लड़की गीता उर्फ गुड्डी से प्रेम विवाह करने…

सवर्ण लड़की से प्रेम विवाह करने पर दलित युवक का मर्डर: परिजनों ने पहले किडनैप किया, फिर मौत के घाट उतार दिया
सवर्ण लड़की से प्रेम विवाह करने पर दलित युवक का मर्डर: परिजनों ने पहले किडनैप किया, फिर मौत के घाट उतार दिया | फ़ोटो: TVL News

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा के भिकियासैंण में सवर्ण लड़की गीता उर्फ गुड्डी से लव मैरिज करने की कीमत दलित युवक जगदीश को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी| सवर्ण लड़की गीता उर्फ गुड्डी से प्रेम विवाह करने पर दलित युवा जगदीश को लड़की के माता-पिता और सौतेले भाई ने मिलकर मार डाला| लड़की के परिवार वालों ने पहले जगदीश को किडनैप किया और फिर दर्दनाक मौक दे दी| फिलहाल, पुलिस ने 3 आरोपियों (युवती की मां, सौतेले पिता और सौतेले भाई) को गिरफ्तार कर लिया है |



जगदीश (38) पुत्र केश राम सल्ट विधानसभा क्षेत्र के पनवाद्यौखन का रहने वाला था | जगदीश ने इसी साल सल्ट सीट से उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। जानकारी के मुताबिक, मृतक जगदीश उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (UPP) के टिकट से सल्ट विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुका था| 



बीते 21 अगस्त को जगदीश ने भिकियासैंण में सिनार मोटर मार्ग पर स्थित बेल्टी गांव की गीता उर्फ गुड्डी से मंदिर में प्रेम विवाह किया था| इस शादी से गीता की मां भावना देवी, सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेला भाई गोविंद सिंह नाराज थे। शादी की बात से नाराज गीता के सौतेले बाप और भाई ने बृहस्पतिवार को मारुति वैन (यूके19 टीए-0389) में जगदीश को उठवा लिया और उसका क़त्ल कर दिया|



उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नेता पीसी तिवारी ने कहा कि,'' दलित लड़के से विवाह की खबर मिलने के बाद से ही गीता के सौतेले परिजन जगदीश की जान के दुश्मन बने हुए थे| इसके लिए जगदीश और गीता ने 27 अगस्त को अल्मोड़ा की जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपनी जान की सुरक्षा को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया था| पीसी तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई|



उत्तराखंड  DGP अशोक कुमार, ने बताया,''एक सवर्ण लड़की ने एक दलित लड़के से शादी की थी जिस कारण उसके(लड़की) परिवार वाले नाराज थे। लड़की के माता-पिता और सौतेले भाई ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। हमने तीनों को गिरफ़्तार कर लिया है| 



DGP ने कहा,''मामले में कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रशासन ने लापरवाही की है इसलिए मैंने DIG कुमाऊं को निर्देष दिया है कि अगर इसमें प्रशासन की कोई गलती है तो उसकी जांच करे|




यह भी पढ़ें: हम भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं करते: पीएम मोदी को नीतीश कुमार का जवाब



भाजपा के नेताओं के घर छापे क्यों नहीं पड़ते, क्या वे लोग दूध के धुले हैं: तेजस्वी का पीएम मोदी से सवाल



यह भी पढ़ें: रीसेट करनी थी इकोनॉमी, पर रीसेटिंग हो रही है..विपक्षी दलों की सरकारें: कांग्रेस का बड़ा वार 



यह भी पढ़ें :आईएनएस विक्रांत का श्रेय लेने लेने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना 



यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार नहीं बल्कि अपने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी: जदयू 


यह भी पढ़ें: “अगर आरोप सही साबित हुए, तो मुझे मौत की सजा मंजूर..”: अभिषेक बनर्जी 


यह भी पढ़ें: भाजपा नेताओं ने देवघर एयरपोर्ट से जबरन भरी उड़ान





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।