मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

5 JDU MLA Merge into BJP: मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के 6 में से 5 MLA बीजेपी में शामिल, स्पीकर ने किया स्वीकार

Manipur JDU's 5 MLA Merge into BJP: मणिपुर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के जदयू के 6 विधायकों में से पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मे…

5 JDU MLA Merge into BJP: मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के 6 में से 5 MLA बीजेपी में शामिल, स्पीकर ने किया स्वीकार
5 JDU MLA Merge into BJP: मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के 6 में से 5 MLA बीजेपी में शामिल, स्पीकर ने किया स्वीकार | फ़ोटो: TVL News

Manipur JDU's MLA Merge into BJP: मणिपुर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के जदयू के 6 विधायकों में से पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष ने जद (यू) के 5 विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया| 



मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा कि, विधानसभा अध्यक्ष ने जदयू के पांच विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया  हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायको में केएच जॉयकिशन सिंह, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, एलएम खाओते, और थांगजाम अरूणकुमार शामिल हैं।



बता दें कि, जदयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसमे चुराचांदपुर से एलएम खाओते, जिरीबम से मो.अछब उद्दीन, तिपाईमुख से नुंगरुसांगलूर सनाते, लिलोंग से मो. अब्दुल नासिर , थंगमेईबंद से खुमुकचन जॉयकिशन, और थांगजाम अरूणकुमार हैं| लिगोंग से जीते विधायक मोहमद अब्दुल नासिर अभी भी जेडीयू में हैं|



जदयू के इन सभी 5 विधायकों ने मणिपुर विधानसभा को मर्जर का पत्र सौंप दिया था जिसके बाद मणिपुर विधानसभा से भी इसकी स्वीकृति दे दी गई है|  इसके पहले 25 अगस्त को ही जदयू को एक बड़ा झटका लगा था, जब अरुणाचल प्रदेश में जदयू के एकमात्र विधायक तेकी कासो जो जेडीयू के सिंबल से चुनाव जीत कर आए थे वे जेडीयू छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।