मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अभिषेक कपूर की एक्शन फिल्म “आज़ाद” में अजय देवगन के साथ अमन देवगन और राशा थडानी की दमदार भूमिका

मुंबई (अनिल बेदाग) : आज़ाद की घोषणा के बाद से ही अभिषेक कपूर की आने वाली बिग स्क्रीन एडवेंचर के लिए उत्सुकता बढ़ गई है. दिवाली रिलीज़ फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ एक्सक्लूसिव टीज़र को दर्शकों…

अभिषेक कपूर की एक्शन फिल्म “आज़ाद” में अजय देवगन के साथ अमन देवगन और राशा थडानी की दमदार भूमिका
अभिषेक कपूर की एक्शन फिल्म “आज़ाद” में अजय देवगन के साथ अमन देवगन और राशा थडानी की दमदार भूमिका | फ़ोटो: TVL News

मुंबई (अनिल बेदाग) : आज़ाद की घोषणा के बाद से ही अभिषेक  कपूर की आने वाली बिग स्क्रीन एडवेंचर के लिए उत्सुकता बढ़ गई है. दिवाली  रिलीज़ फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ एक्सक्लूसिव टीज़र को दर्शकों  से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसने फिल्म को ले कर उत्साह और बढ़ा दिया  है. अब, इस बहुप्रतीक्षित टीज़र के ऑनलाइन लांच के साथ, देश-दुनिया भर के  दर्शक इस रोमांचकारी सिनेमाई अनुभव की झलक पा सकते हैं. 


इस  फिल्म से अमन देवगन और राशा थडानी इंट्रोड्यूस हो रहे हैं. आज़ाद में  सुपरस्टार अजय देवगन भी एक दमदार भूमिका में हैं.  उनके साथ प्रतिभाशाली  डायना पेंटी भी हैं. यह बिग स्क्रीन एडवेंचर दर्शकों को एक पूरी तरह से नई  सिनेमाई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है, जिसमें कपूर की अनूठी शैली  में एक्शन, ड्रामा और रोमांच का सहज मिश्रण है. 


टीजर  के जरिये थिएटर दर्शकों को आज़ाद की पहली झलक देखने को मिली. टीज़र के  शानदार दृश्यों और फ़िल्म की नई प्रतिभाओं के परिचय से दर्शक मंत्रमुग्ध हो  गए. टीजर को असाधारण प्रतिक्रिया मिली है. नए चेहरों को पेश करने और काई  पो चे, केदारनाथ, रॉक ऑन और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी मशहूर फ़िल्में देने  वाले अभिषेक कपूर ने आज़ाद के साथ अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव बनाने की अपनी  विरासत को जारी रखा है.  


उद्योग  दिग्गज रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित, आज़ाद बड़े  पैमाने पर सिनेमाई रोमांच देने के लिए तैयार है, जो दर्शकों को एक्शन से  भरपूर बड़े पर्दे का अनुभव दिलाएगा. आज़ाद जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में  आने वाली है, जो नए साल की शानदार शुरुआत का वादा करती है.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।