मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अम्बेडकरनगर में 7 साल से 'लिव इन' में रह रही युवती को छोड़ युवक फरार: गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया| वह शादी का झांसा देकर दुष्कर्…

अम्बेडकरनगर में 7 साल से 'लिव इन' में रह रही युवती को छोड़ युवक फरार: गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक
अम्बेडकरनगर में 7 साल से 'लिव इन' में रह रही युवती को छोड़ युवक फरार: गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक | फ़ोटो: TVL News

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया| वह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया,  जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। अम्बेडकरनगर पुलिस मामले में की जांच मे जुट गई| 



पुलिस के मुताबिक,'युवती का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था|  वह उसके साथ 7 साल रह रही थी| लेकिन अब युवक ने युवती का साथ छोड़ कर फरार हो गया है|  शादी का झांसा देकर सात साल तक दुराचार करने मामले में युवक पर कार्रवाई की मांग के लिए पीड़िता एसपी आफिस पहुंची थी। पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान युवती गेट के बाहर बेहोश होकर गिर गई है|



सूचना पर पहुंची महिला थाना की पुलिस बेहोशी की हालत में युवती को जिला अस्पताल ले गई, जहा पीड़ित युवती का इलाज चल रहा है| फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है|



अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक ने बताया,' आज (08-07-2022 को) पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सूचना प्राप्त हुई की एक महिला कार्यालय के गेट के बाहर बेहोश होकर गिर गई है। जिसको तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल अकबरपुर भेजा गया। 



पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया,'प्रथम दृष्टया उक्त महिला के प्रार्थना-पत्र से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि वह महिला किसी व्यक्ति के साथ 07 साल रह रही है वह व्यक्ति उसको छोड़कर कहीं चला गया है। इस बात से वह व्यथित है। महिला के स्वस्थ होने पर उसकी समस्या के सम्बन्ध में वार्ता करके प्रकरण को समझा जायेगा व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।



मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जिला निवासी रमेश अग्रहरि के साथ युवती 7 साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी| उससे शादी करने के लिए दबाव बना रही थी| जिसके बाद युवक उसे छोड़कर फरार हो गया| जिस पर कार्यवाही की मांग को लेकर शुक्रवार को युवती पुलिस अधीक्षक कार्यालय गयी थी|  शुक्रवार दोपहर युवती एसपी आफिस के बाहर ही अचानक गिर पड़ी। पता लगा कि युवती ने जहर खा लिया है। मामले की सूचना मिलने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला थाना पुलिस वहां पर पहुंची और पीड़िता को जिला अस्पताल लेजाकर उसे भर्ती करवाया गया।



पुलिस के मुताबिक,युवती के पास से प्रार्थनापत्र मिला है|  प्रार्थनापत्रके अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद के एक युवक ने उसे सात वर्ष पहले शादी का झांसा दिया। इसके बाद एक नोटरी शपथपत्र पर विवाह की बात लिखकर साथ रहने लगा| सात वर्षों में वह दुराचार भी करता रहा और अब बीते दिनों छोड़ कर चला गया। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।