अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया| अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी से ट्रेनिंग कर रहे अभय कुमार पटेल का विमान उड़ान के दौरान कैराना गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान क्षतिग्रस्त हो गया है| ट्रेनी पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसा फुरसतगंज के खैरना गांव में हुआ है। डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए है|
इस दुर्घटनाग्रस्त के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई| सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी के अधिकारी मौके पर पहुंचे है|
DGCA ने बताया,'' उत्तर प्रदेश के फुरसतगंज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) के एक प्रशिक्षु विमान VT-FGC ने बिजली के संदिग्ध नुकसान के कारण हवाई अड्डे की सीमा के बाहर इमरजेंसी लैंडिंग की। छात्र पायलट सुरक्षित है, हालांकि विमान को नुकसान पहुंचा है। DGCA ने जांच के आदेश दिए
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उद्यान अकादमी के सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया,''सुबह करीब सवा दस बजे खैरना गांव के पास एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक प्रशिक्षु पायलट ने विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करवाई, , जिसके कारण अभी भी अज्ञात हैं। जबकि विमान क्षतिग्रस्त हो गया है, पायलट बिल्कुल सुरक्षित है|
फुरसतगंज के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी। तभी तकनीकी समस्या आ गई। जिसकी वजह से अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लेकिन एयरक्राफ्ट अनियंत्रित हो गया। जो जमीन पर आ गिरा।