मुरादाबाद: भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर मुरादाबाद में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सड़क के चौड़ीकरण के लिए मुरादाबाद नगर निगम जामा मस्जिद इलाके में स्पेशल ड्राइव चला रहा है जिसमें लोगों को अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
एक स्थानीय ने बताया, "इस अभियान का स्वागत करते हैं। इससे सड़क चौड़ी होगी और जाम की समस्या भी नहीं होगी।"
मुरादाबाद नगर आयुक्त (सहायक) डॉ. इंदु शेखर मिश्रा ने कहा,''पिछले 10-15 दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में यह अभियान चल रहा है। हमने लोगों को पहले ही सचेत किया है कि वे अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा उसको हटाने का खर्च नगर निगम भूस्वामी से ही लेगी। लोगों ने इसका स्वागत किया है|
नूपुर शर्मा की विवादित बयान को लेकर जामा मस्जिद इलाके में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन और हंगामे के मामले में 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| मुरादाबाद एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया मुताबिक ,''मामले में 25 आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर पहले ही जेल भेजा जा चुका है|