मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अमेठी में पिंकू के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार: बहन को बुआ कहकर हमेशा छेड़ता युवक, होलिका पर लकड़ी डालने के बहाने बुलाकर भाइयों ने दोस्त संग मिलकर मार डाला

अमेठी: अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में हुई युवक पिंकू की हत्या का पुलिस ने पर्दाफास कर दिया है। 11 मार्च को युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी| वारदात के बाद शव को कुएं में डाल दिया था| पिंकू…

अमेठी में पिंकू के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार: बहन को बुआ कहकर हमेशा छेड़ता युवक, होलिका पर लकड़ी डालने के बहाने बुलाकर भाइयों ने दोस्त संग मिलकर मार डाला
अमेठी में पिंकू के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार: बहन को बुआ कहकर हमेशा छेड़ता युवक, होलिका पर लकड़ी डालने के बहाने बुलाकर भाइयों ने दोस्त संग मिलकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

अमेठी: अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में हुई युवक पिंकू की हत्या का पुलिस ने पर्दाफास कर दिया है। 11 मार्च को युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी| वारदात के बाद शव को कुएं में डाल दिया था| पिंकू हत्या का खुलासा करते हुए थाना मोहनगंज पुलिस ने घटना कारित करने वाले दो भाइयों समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया,''हत्याकांड में शिवकरन, जसकरन पुत्रगण रामसजीवन व करन उर्फ रजलू पुत्र महेश निवासीगण ग्राम इन्दिरानगर मजरे कुरा थाना मोहनगंज को पहलवान नटवीर बाबा ग्राम कूरा के पास से समय गिरफ्तार किया गया। 




पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मेरी बहन को आये दिन मेरे गांव का पिकू ( मृतक ) बुआ का रिस्ता बनाकर छेड़ता रहता था तथा गन्दी निगाह रखता था। हम लोगों ने कई बार मना किया लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आता था। तब इज्जत बचाने के लिए शिवकरन ने योजना बनाया कि अब तो बदनामी हो चुकी है, पिंकू को रास्ते से हटाना है। 



शिवकरन ने बताया कि अपने भाई जसकरन व दोस्त करन उर्फ रजलू को अपना मकसद बताते हुए मैंने दिनांक 11.03.2022 की शाम को पिंकू को होलिका पर लकड़ी डालने के बहाने फोन करके बुलाया, पिंकू आ गया। हम तीनों लोग पिंकू को साथ लेकर गांव के किनारे खेत पर ले गये वहीं हम लोगों ने मिलकर रस्सी से गला दबाकर पिंकू की हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए पास के ही कलीम के कुएं में डाल दिया था और उसकी चप्पल कुएं में फेंक दिया था। 



अभियुक्तों की निशानदेही पर पिंकू (मृतक) का मोबाइल फोन व आलाकत्ल 01 अदद प्लास्टिक रस्सी बरामद किया गया । थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 



गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1. शिवकरन पुत्र रामसजीवन

 2. जसकरन पुत्र रामसजीवन

3. करन उर्फ रजलू पुत्र महेश निवासीगण ग्राम इन्दिरानगर मजरे कूरा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी। 



बरामदगी

पिंकू (मृतक) का मोबाइल फोन व आलाकत्ल 01 अदद प्लास्टिक रस्सी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।