लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 को समाजवादी पार्टी ने टिकटों का वितरण शुरू कर दिया है| पहला टिकट बहराइच-श्रावस्ती विधान परिषद क्षेत्र के लिए दिया गया है| बहराइच- श्रावस्ती एमएलसी क्षेत्र से गोंडा निवासी अमर यादव को बनाया गया सपा से एमएलसी प्रत्याशी| सपा से श्रावस्ती विधानसभा से कर रहे थे विधायक चुनाव लड़ने की तैयारी| पार्टी ने नहीं दिया था विधायक चुनाव का टिकट।
बता दें कि,स्थानीय निकाय के कोटे से 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों के लिए चुनाव होने हैं| प्रदेश की सभी प्रमुख पार्टियां इसके लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने में जुट गई हैं|
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार 15 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है| नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि 12 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी|
गौतलब है कि विधानपरिषद की 36 सीटों के लिए दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे| पहले चरण में 30 सीटों के लिए 15 से 19 मार्च तक पर्चा दाखिल किया जा सकेगा| नामांकन पत्रों की जांच 21 मार्च को होगी, जबकि 23 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे| दूसरे चरण के तहत विधानपरिषद की 6 सीटों के लिए 22 मार्च तक नामांकन पत्र भरा जा सकेगा| 23 मार्च को नामांकन पत्र की जांच होगी और 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे| दोनों चरण के लिए 9 अप्रैल को ही मतदान होगा,,,,काउंटिंग भी एक ही दिन होगी|