मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप खांसते हैं तो मोदी जी को पता चल जाता हैं, लेकिन उन्हें 'छुट्टा जानवरों और किसानों की दयनीय स्थिति' की जानकारी नहीं: अमेठी में प्रियंका गांधी का PM मोदी पर तंज

UP Election: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को कांग्रेस के गढ़ अमेठी पहुंची, जहां भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जमकर हमला किया। प्रियंका गांधी नें भाजपा स…

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप खांसते हैं तो मोदी जी को पता चल जाता हैं, लेकिन उन्हें 'छुट्टा जानवरों और किसानों की दयनीय स्थिति' की जानकारी नहीं: अमेठी में प्रियंका गांधी का PM मोदी पर तंज
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप खांसते हैं तो मोदी जी को पता चल जाता हैं, लेकिन उन्हें 'छुट्टा जानवरों और किसानों की दयनीय स्थिति' की जानकारी नहीं: अमेठी में प्रियंका गांधी का PM मोदी पर तंज | फ़ोटो: TVL News

 UP Election: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को कांग्रेस के गढ़ अमेठी पहुंची,  जहां भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जमकर हमला किया। प्रियंका गांधी नें भाजपा सरकार को पूंजी पतियों की सरकार बताया। प्रियंका गांधी नें भाजपा को रोजगार और स्वास्थ शिक्षा पर भी घेरा। अमेठी के जगदीशपुर रामलीला मैदान में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी नें कहा,''अमेठी आकर हमेशा मुझे लगता है कि मैं परिवार के बीच आई हूं। परिवार के सदस्य हैं, खुले मन से, खुले दिल से मैं बात करती हूं| 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'' उत्तर प्रदेश इस देश का सबसे बड़ा प्रदेश है।  इस देश के सबसे ज्यादा नौजवान उत्तर प्रदेश में ही हैं। यहां हुनर भी बहुत है, खेती बहुत अच्छी तरह से हो सकती है, जमीन बहुत उपजाऊ है| 



श्रीमती गांधी ने कहा,''जो काम करना था आपके लिए, जिस तरह से रोजगार बनाए जा सकते थे। उस पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया| यहां किसान मर रहा है, जूझ रहा है अपनी परेशानियों से। किसान ₹27 से ₹30 प्रतिदिन कमा नहीं पा रहा है और आपके बड़े बड़े उद्योगपति मित्र जिन्हें आप पूरे देश की संपत्ति सौंप रहे हैं, वो ₹1000 करोड़ प्रतिदिन कमाते हैं| अब आप कहते हैं कि आपको किसान की परेशानियां नहीं मालूम|



कांग्रेस महासचिव ने कहा,''मुझे लगता है कि ये सरकार अपनी जिम्मेदारी भूल गई है। जब केंद्र में सरकार होती है, प्रदेश में सरकार होती है तो क्या कुछ नहीं हो सकता है| यहां बैठे तमाम बुजुर्ग और मेरे साथी बताएंगे कि जब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे, सरकार केंद्र में कांग्रेस की थी, प्रदेश में कांग्रेस की थी तभी तो ये BHEL लगा यहां, तभी ये सब हुआ, तभी तो अमेठी का नक्शा बदला | 



प्रदेश की जनता को जान-बूझकर गरीब रखा जा रहा है, इस सरकार की नीति यही है कि बड़ी-बड़ी बातें बोलेंगे, सुंदर-सुंदर विज्ञापन लगाएंगे, लेकिन सच्चाई यही है कि वो आपको गरीब गरीब और निर्भर रखना चाहते हैं| उत्तर प्रदेश में हम एक ऐसी सरकार लाना चाहते हैं, एक ऐसी राजनीति को उभारना चाहते हैं जो अमेठी के लोगों ने दशकों पहले देखी है। हम चाहते हैं। UP में फिर से एक ऐसी राजनीति उभरे, जिसमें नेता यह समझे कि आपके प्रति उनकी जिम्मेदारी है|



कांग्रेस महासचिव ने कहा,''आपको निर्भर नहीं बल्कि आत्मनिर्भर करना उनका काम है। आपसे वोट मांगना नहीं बल्कि आपके लिए काम करना, आपके भविष्य को मजबूत करना उसका काम है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना उनका काम नहीं है |




प्रदेश में 12 लाख पद खाली पड़े हैं , लेकिन सरकार ने आपको रोजगार नहीं दिए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''''यहां पर हुनर है। उपजाऊ जमीन है। तमाम छोटे-छोटे उद्योग हैं। लेकिन यहां की स्थितियां देखकर दुख होता है। आप में से क्या कोई एक भी युवा है जिसे पिछले पांच साल में रोजगार मिला है? प्रदेश में 12 लाख पद खाली पड़े हैं और सरकार ने आपको रोजगार नहीं दिए। रोजगार के दूसरा साधन हैं सरकारी कंपनियां, लेकिन उन्हें बेचा जा रहा है। जिस भी बड़ी कंपनी का नाम लीजिए, या तो बेची जा चुकी हैं या बेचने की योजना है। रोजगार का तीसरा क्षेत्र है छोटे उद्योग, उन्हें भी बर्बाद कर दिया गया। 



अमेरिका में ट्रंप खांसते हैं, यहां मोदी जी को पता चल जाता, लेकिन किसान परेशान हैं, यह आपको पता नहीं चलता

किसान छुट्टा जानवरों से परेशान हैं।आज मोदी जी कह रहे हैं कि इसके बारे में मुझे आज पता चला है। 3 सालों में मैंने कितनी बार दोहराया है, सीएम को चिट्ठी लिखी, आज कह रहे हैं कि हमें मालूम ही नहीं था। वहां डोनाल्ड ट्रंप खांसते हैं, यहां आपको पता चल जाता है। लेकिन किसान परेशान हैं, यह आपको पता नहीं चलता। आपके मित्र रोज हजार करोड़ कमाते हैं और किसान रोज 27 रुपये कमाता है और आप कह रहे हैं कि आपको किसानों की समस्या का पता ही नहीं है।



आज यह परिस्थितियां बना दी गई हैं कि आपको एक बोरे राशन पर निर्भर बना दिया गया है। आपको जान-बूझकर गरीब रखा जा रहा है। वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन अपनी नीतियों से आपको गरीब बना रहे हैं ताकि आप एहसान मानें और सवाल न करें। ये नहीं चाहते हैं कि आप आत्मनिर्भर हों, ये नहीं चाहते हैं कि आप आगे बढ़ें, ये नहीं चाहते कि आप मजबूत हों। वे जानते हैं कि आप कमजोर रहेंगे, तब तक वे आपका इस्तेमाल करेंगे। आपके जज्बात उभारकर आपसे वोट लेते रहेंगे। 




ये सरकार आपके घुटने टेकना चाहती है, आपकी कमर तोड़ना चाहती है। क्या आपने अपने बच्चों को मेहनत से इसलिए बड़ा किया है कि वे बड़े होकर एक बोरे राशन पर निर्भर रहें? हर मां-बाप कहते हैं कि हम अपने बच्चों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।