मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फिल्म में नाबालिग बच्चों के साथ आपत्तिजनक दृश्य दिखाने के आरोप में एक्टर- डायरेक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ मामला दर्ज़

मुंबई: मराठी फिल्म में नाबालिग बच्चों के साथ आपत्तिजनक दृश्य दिखाने के आरोप में अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया| डायरेक्टर-एक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत…

फिल्म में नाबालिग बच्चों के साथ आपत्तिजनक दृश्य दिखाने के आरोप में एक्टर- डायरेक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ मामला दर्ज़
फिल्म में नाबालिग बच्चों के साथ आपत्तिजनक दृश्य दिखाने के आरोप में एक्टर- डायरेक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ मामला दर्ज़ | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  मराठी फिल्म में नाबालिग बच्चों के साथ आपत्तिजनक दृश्य दिखाने के आरोप में अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया|  डायरेक्टर-एक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है महेश मांजरेकर की एक मराठी फ़िल्म में नाबालिग बच्चों के साथ अश्लील सीन दिखाया गया है, जिसकी वजह से विवाद हो गया है|




महाराष्ट्र के माहिम पुलिस ने बताया,'' एक मराठी फिल्म में नाबालिग बच्चों के साथ आपत्तिजनक दृश्य दिखाने के आरोप में अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर के खिलाफ IPC की धारा 292, 34, पॉक्सो धारा 14 और IT धारा 67, 67B के तहत मामला दर्ज़ किया गया; अदालत ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं|



क्या है मामला

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म ‘नय वरण भट लोंचा कोनी नहीं कोंचा’ को लेकर विवाद हो गया है| आरोप है कि इस फिल्म में बच्चों का आपत्तिजनक तरीके से चित्रित किया गया है| सोशल वर्कर सीमा देशपांडे ने अपने वकील प्रकाश सालसिंगिकर के जरिए मांजरेकर और अन्य के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी, इस पर मुंबई की पॉक्सो अदालत ने पुलिस को जांच का आदेश दिया था|



कोर्ट में दी गई शिकायत में कहा गया है कि फिल्म में कई अश्लील सीन हैं| शिकायत पर कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे| अब पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज करने की जानकारी दी है|



‘नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा’ फिल्म बीती 14 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी| हालांकि जब उनकी इस फिल्म को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, तब उन्होंने एक वेबसाइट से बातची?? में नाराजगी जताते हुए कहा था कि आज हर फिल्म में किसी न किसी चीज के खिलाफ हर किसी को आपत्ति है| हम हर उस व्यक्ति की पूर्ति नहीं कर सकते जिन्हें आपत्ति है| प्रोड्यूसर्स कानूनी राय लेंगे और रिस्पांस देंगे| मांजरेकर ने यह भी बताया था कि उनकी इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला था, क्योंकि यह फिल्म एडल्ट ऑडियंस के लिए है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।