मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रेमी देवर संग मिलकर पत्नी ने गंड़ासे से गला काट कर पति को मार डाला, फिर सरसों के खेत में फेंका शव; अमेठी पुलिस ने दोनों हत्यारों को किया गिरफ्तार

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी के थाना बाजारशुक्ल क्षेत्र में हुई राकेश पाण्डेय की हत्या का पुलिस ने पर्दाफास कर दिया है। हत्या के बाबत प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। मृतक राकेश पाण्डेय की पत्नी सावि…

प्रेमी देवर संग मिलकर पत्नी ने गंड़ासे से गला काट कर पति को मार डाला, फिर सरसों के खेत में फेंका शव; अमेठी पुलिस ने दोनों हत्यारों को किया गिरफ्तार
प्रेमी देवर संग मिलकर पत्नी ने गंड़ासे से गला काट कर पति को मार डाला, फिर सरसों के खेत में फेंका शव; अमेठी पुलिस ने दोनों हत्यारों को किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी के थाना बाजारशुक्ल क्षेत्र में हुई राकेश पाण्डेय की हत्या का पुलिस ने पर्दाफास कर दिया है।  हत्या के बाबत प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। मृतक राकेश पाण्डेय की पत्नी सावित्री ने ही देवर के साथ मिलकर हत्या कर दी थी| घटना की वजह, देवर अंकित के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है, जिसको लेकर राकेश पाण्डेय नशा करने के बाद पत्नी के साथ मारपीट व लड़ाई झगड़ा करता था तथा भाई के साथ मेल-जोल का भी विरोध करता था,  इस बात को लेकर पत्नी सावित्री ने ही अंकित के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी| 



दरअसल,  थाना क्षेत्र के पूरे फल्लू पांडेय मजरे महोना पूरब निवासी युवक का शव बीते मंगलवार की रात खेत में पाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामले में मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाया था।



थाना बाजारशुक्ल पुलिस ने आज यानी गुरुवार को सावित्री पत्नी स्व0 राकेश पाण्डेय और अंकित पुत्र राम प्रकाश पाण्डेय को गिरफ्तार कर राकेश पाण्डेय हत्या का खुलासा कर दिया| पुलिस ने बताया,''हत्याकांड में,''सावित्री (35 वर्ष) और अकित उर्फ राहुल पाण्डेय (25 वर्ष) निवासीगण पूरे फल्लू पाण्डेय मजरे महोना पूरब थाना बाजारशुक्ल को महोना पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 1 गड़ासा व रक्त रंजित तौलिया घर से बरामद हुआ। 



 देवर के साथ मेल-जोल का विरोध करते थे मेरे पति: सावित्री

पूछताछ में अभियुक्ता सावित्री ने बताया कि, मेरे पति राकेश पाण्डेय (मृतक) आए दिन नशा करके मेरे साथ मारपीट व लड़ाई झगड़ा करते थे तथा मेरे देवर अंकित के साथ मेल-जोल का विरोध करते थे| इसलिए मैंने अपने देवर अंकित के साथ पति राकेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर 15 मार्च को जब पति राकेश नशे में कमरे में सो रहे थे व बच्चे बाहर चले गए थे। 



गंड़ासे से गले व सिर पर कई वार कर मार डाला था

मैने अपने पति राकेश (मतक) के हाथ पकड़ लिए थे व मेरे देवर अंकित ने लोहे के गडासे से गले व सिर पर कई वार करके जान से मार दिया तथा अपने देवर के माध्यम से यह खबर फैला दी कि मेरे पति राकेश पाण्डेय गायब हो गए हैं। 



खेत में फिकवाया था शव

शाम को मौका पाकर अंकित के साथ मिलकर पति राकेश के शव को सरसों के खेत में फेंककर भाग आए थे। अंकित उर्फ राहुल ने सावित्री के बयानों का समर्थन करते हुए राकेश पाण्डेय की हत्या करने की बात स्वीकार किया। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।