चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करप्शन को खत्म करने के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च करने का एलान कर दिया है| भगवंत मान ने घोषणा की कि 23 मार्च शहीद दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज़ करा सकेंगे।
भगवंत मान ने कहा, ''भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।
मान ने कहा,''मैं 23 मार्च को शहीद दिवस पर हेल्पलाइन नंबर जारी करूंगा, ये मेरा पर्सनल व्हाट्सएप नंबर होगा। पूरे पंजाब में अगर आपसे कोई रिश्वत मांगता है तो मना मत करो, उसकी ऑडियो या वीडियो बनाकर उस नंबर पर भेज दो। मैं आपको गारंटी देता हूं कि मेरा दफ़्तर इसकी पड़ताल करेगा|
इससे पहले उन्होंने आज ही कहा था,''पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फ़ैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में एलान करूँगा...।