उत्तर प्रदेश: पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, 6 बाइक और 2 बोरियों में बाइक के पार्ट्स बरामद
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में थाना बाजारशुक्ल ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल व 2 बोरियों में भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पार्ट्स के साथ 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान पिन…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, 6 बाइक और 2 बोरियों में बाइक के पार्ट्स बरामद | फ़ोटो: TVL News
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में थाना बाजारशुक्ल ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल व 2 बोरियों में भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पार्ट्स के साथ 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान पिन्टू 22 पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम झाऊ का पुरवा मजरे दक्खिनगांव थाना बाजार शुक्ल व जितेन्द्र उर्फ छोटू 21 पुत्र राम किशोर निवासी ग्राम झाऊ का पुरवा मजरे दक्खिनगांव थाना बाजार शुक्ल के रूप में हुई है।
अमेठी पुलिस ने बताया कि,'; पिन्टू ( 22 वर्ष) पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम झाऊ का पुरवा मजरे दक्खिनगाव व जितेन्द्र उर्फ छोटू ( 21 वर्ष) पुत्र राम किशोर निवासी ग्राम झाऊ का पुरवा मजरे दक्खिनगांव को रीछ घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। मौके से गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 06 अदद मोटरसाइकिल व 02 बोरियों में भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद हुए।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि बरामद सभी मोटरसाइकिले चोरी की हैं जिन्हे हमलोगों ने थानाक्षेत्र बाजारशुक्ल, कमरौली व अन्य जगहों से चोरी किया है। बोरियों में बरामद मोटरसाइकिल के पार्ट्स अलग-अलग मोटरसाइकिलों के हैं। पकड़े जाने के डर से हमलोग मोटरसाइकिल के इंजन नं0 व चेचिस नं0 मिटाकर बेच देते हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।