मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अमेठी: साइबर क्राइम सेल ने पीड़ित के बैंक खाते में लौटाए 239752 रुपये

अमेठी: अमेठी पुलिस साइबर(Cyber) क्राइम सेल द्वारा पीड़ित के बैंक खाते से फ्राड कर निकाले गए 2,39,752/- रुपयों को वापस कराया गया ।आवेदक गोबिन्द कुमार निवासी जगतगाँव थाना व जनपद अमेठी के बैंक खाते से ध…

अमेठी: साइबर क्राइम सेल ने पीड़ित के बैंक खाते में लौटाए 239752 रुपये
अमेठी: साइबर क्राइम सेल ने पीड़ित के बैंक खाते में लौटाए 239752 रुपये | फ़ोटो: TVL News

अमेठी: अमेठी पुलिस साइबर(Cyber) क्राइम सेल द्वारा पीड़ित के बैंक खाते से फ्राड कर निकाले गए 2,39,752/- रुपयों को वापस कराया गया ।आवेदक गोबिन्द कुमार निवासी जगतगाँव थाना व जनपद अमेठी के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये 2,41,002/- रुपयों में से 2,39,752/- रुपयों को साइबर क्राइम सेल द्वारा कार्यवाही कर वापस कराये गए।



आवेदक गोविन्द कुमार द्वारा दिनांक 16.06.2022 को पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय के समक्ष उपस्थित होकर तहरीर दी गई थी कि उनके द्वारा दिनांक 15.06.2022 को मोबाईल फोन के माध्यम से tatasky का रिचार्ज किया जा रहा था किसी कारण से रिचार्ज न होकर पैसे कट गए थे जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा उसी दिन Google का उपयोग कर tatasky के कस्टमर केयर का नम्बर सर्च किया गया जो कि साइबर अपराधी का नंबर था|



परन्तु आवेदक इस बात से पूर्ण रुप से अनजान था, जब आवेदक द्वारा उस कस्टमर केयर अधिकारी से tatasky को रिचार्ज करने के सम्बंध में वार्ता की तो उक्त साइबर अपराधी द्वारा जैसा-जैसा बताया गया वैसा ही आवेदक द्वारा किया गया (OTPIATM Card Detail शेयर किया गया), जिसके पश्चात प्रार्थी के बैंक एकाउण्ट से कुल 2,41,002/- रूपये कट गये थे। जिसे साइबर क्राइम सेल द्वारा वापस कराया गया। 



साइबर क्राइम सेल अमेठी द्वारा पिछले एक वर्ष में विभिन्न साइबर अपराध के मामले में कुल 14,57,198/- रुपये (चौदह लाख सत्तावन हजार एक सौ अट्ठानवे रूपये) वापस कराये गये। 



''''''''Customer Care नम्बर प्राप्त करने हेतु Google का प्रयोग न कर सम्बंधित कम्पनी के रजिस्टर्ड Website से ही Customer Care का नम्बर प्राप्त करें। सुझाव:- Original Website की पहचान https:// से होती है। 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।