मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 सितंबर 2026

अमेठी में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों का कत्ल: होली खेलने के दौरान दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, मारपीट में 6 घायल; भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में होली पर रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में आपस में जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं 6-7 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिल…

अमेठी में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों का कत्ल: होली खेलने के दौरान दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, मारपीट में 6 घायल; भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
अमेठी में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों का कत्ल: होली खेलने के दौरान दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, मारपीट में 6 घायल; भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात | फ़ोटो: TVL News

अमेठी:  उत्तर प्रदेश के अमेठी में होली पर रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में आपस में जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं 6-7 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिले के जामो थाना क्षेत्र के रेवड़ापुर मजरे बाबूपुर गांव में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में 2 लोगों की मौत हुई।  जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 2 लोगों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर किया है। 



मौके पर डीएम व एसपी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। अमेठी के ज़िलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया, "इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई और 5-6 लोग घायल हैं।



जिले के जामो थाना क्षेत्र के रेवड़ापुर मजरे बाबूपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर टोलियों में लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें 8 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां एक पक्ष के 38 वर्षीय अखंड प्रताप सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह तथा दूसरे पक्ष के 42 वर्षीय शिवराज पासी पुत्र नीमर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



 वही एक पक्ष के जगन्नाथ सिंह व देवबहादुर सिंह पुत्रगण चंद्रिका सिंह को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के सर्वेश व प्रमोद पुत्रगण शिवराज, शिवानी पुत्री देवराज व राजकुमारी पासी पत्नी शिवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राजकुमारी व सर्वेश की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth



मौके पर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी दिनेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना अध्यक्ष जामो को मामले में कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस संबंध में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।