मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ में संतोष के चार हत्यारे गिरफ्तार: शराब पीने के दौरान परेशान कर रहा था, मना करने पर नहीं माना तो चारो ने मिलकर बेरहमी से मार डाला

लखनऊ की थाना पीजीआई पुलिस ने सन्तोष हत्याकाण्ड पर्दाफास कर दिया है| पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग चौराहे के पास बीती 12 मार्च को श्मशान घाट के अंदर मजदूर संतोष की हत्या के मामले में पीजीआई पुलिस ने…

लखनऊ में संतोष के चार हत्यारे गिरफ्तार: शराब पीने के दौरान परेशान कर रहा था, मना करने पर नहीं माना तो चारो ने मिलकर बेरहमी से मार डाला
लखनऊ में संतोष के चार हत्यारे गिरफ्तार: शराब पीने के दौरान परेशान कर रहा था, मना करने पर नहीं माना तो चारो ने मिलकर बेरहमी से मार डाला — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ की थाना पीजीआई पुलिस ने सन्तोष हत्याकाण्ड पर्दाफास कर दिया है| पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग चौराहे के पास बीती 12 मार्च को श्मशान घाट के अंदर मजदूर संतोष की हत्या के मामले में पीजीआई पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पीजीआई पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल समूचा ईंट, एक सीमेंटेड इंटरलॉकिंग की टूटी हुई ईंट, लकड़ी का टुकड़ा एक और चारों के पास से 1050 रुपये नकद बरामद कर जेल भेज दिया है।




पुलिस ने बताया,'' बीती 13 मार्च को तेलीबाग चौराहे के पास श्मशान घाट के अंदर एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त देर रात उसके पिता बंशीलाल ने अपने बेटे संतोष मंझूपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी के रूप में करते हुए पीजीआई कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।जांच पड़तालके बाद  पुलिस ने सन्तोष हत्याकाण्ड में हत्यारोपी अभियुक्त सबरनाथ पुत्र जगेशर , मो0 वसीम उर्फ छोटू उर्फ माफिया, हेमराज यादव पुत्र रामसहाय और माधव पुत्र राम नरेश निषाद को मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार किया|



इंस्पेक्टर पीजीआई धर्मपाल सिंह ने बताया कि,''13 मार्च को थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत चौकी तेलीबाग के शमशान घाट पर एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 142/2022 धारा-302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना पीजीआई पर पुलिस टीम का गठन कर शव की शिनाख्त हेतु लगाया गया। 



शव की शिनाख्त मृतक के पिता वंशीलाल द्वारा अपने पुत्र सन्तोष निवासी मंझपुर थाना लोनीकटरा जनपद-बाराबंकी के रुप में की गई। जो वर्तमान समय मे शनि मन्दिर तेलीबाग के पास मजदूरी करने हेतु आता था। शव की पहचान होने के उपरान्त हुआ उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 12 मार्च को शमशान घाट में घटित हत्या की घटना मे संलिप्त चार व्यक्ति चिरैयाबाग अण्डर-पास नहर के किनारे बैठकर आपस में बातचीत कर रहे है। इस सूचना पर SHO पीजीआई द्वारा मय कर्मचारीगण फोर्स के शनि मन्दिर चौराहे से चल कर चिरैयाबाग अण्डरपास के पास पहुंच कर नहर किनारे बैठे चारों व्यक्तियो को घेर घार कर पकड़ लिया गया।



पकड़े गये व्यक्तियो ने अपना नाम क्रमश:-1-सबरनाथ पुत्र जगेशर उम्र-38 वर्ष निवासी मंझपुर थाना लोनीकटरा जनपद-बाराबंकी, 2-मो0 वसीम उर्फ छोटू उर्फ माफिया उम्र-28 वर्ष निवासी तिलहा थाना परसपुर जनपद गोण्डा हालपता सेक्टर 6 बी सीएनजी पेट्रोल पम्प के पीछे थाना पीजीआई लखनऊ, 3-हेमराज यादव पुत्र रामसहाय उम्र-26 वर्ष निवासी-सरुप पुरवा थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी, 4-माधव पुत्र राम नरेश निषाद उम्र-29 वर्ष निवासी- बहरामपुर थाना-जरवल रोड जनपद-बहराईच बताया। 



पकड़े गये चारों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछ ताछ करने पर बताया गया कि सन्तोष काफी दबंग एवं मनबढ़ व्यक्ति था जो पिछले काफी समय से हम सबको प्रताड़ित करता रहता था, कभी-कभी हम लोगों से शराब पीने के लिये जबरदस्ती पैसे छीन लिया करता था। 12 मार्च को हम सभी लोग नारायणी पैलेस के पास देशी शराब ठेका से शराब लेकर रोड किनारे डिवाइडर पर बैठकर एक साथ समय करीब 9.30 बजे रात्रि खा पी रहे थे कि तभी मतक संतोष वहाँ पर आ गया और हम लोगो को परेशान करने लगा तथा शराब व खाने पीने का सामान छीनने लगा|  जिस पर हम लोगो ने मना किया तो गाली गलौज देते हुए मारने पीटने पर उतारू हो गया| इसी बात पर हम चारो लोगों ने एक राय होकर संतोष को पीटने के लिए दौडा लिया। 




संतोष शनि मन्दिर के पास काली पहाडी के पीछे शमशान घाट में जाकर गिर गया| संतोष भी उस समय नशे में था हम सभी लोग नशे की हालत में संतोष को लात घूसो से मारने पीटने लगे संतोष विरोध करने लगा कि तभी हम चारो लोग काफी गुस्से में आकर आस-पास पडे ईटो आदि से मारने पीटने लगे| संतोष के सिर पर ईट से कई बार मारा जिससे संतोष के सिर से काफी खून बहने लगा तथा वह शांत हो गया, जिससे हम लोग काफी घबरा गये और मौके से ईंट आदि शमशान घाट की झाडियो में फेककर छुप गये तथा अगले दिन सुबह-सुबह जानकारी मिली की संतोष मर गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता 

1-सबरनाथ रैदास पुत्र जगेशर उम्र-38 वर्ष निवासी मंझूपुर थाना लोनीकटरा जनपद-बाराबंकी। 

2-मो0 वसीम उर्फ छोट उर्फ माफिया उम्र-28 वर्ष निवासी तिलहा थाना परसपर जनपद गोण्डा हालपता सेक्टर 6 बी सीएनजी पेट्रोल पम्प के पीछे थाना पीजीआई लखनऊ। 

3-हेमराज यादव पुत्र रामसहाय उम्र-26 वर्ष निवासी-सरुप पुरणा थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी। 

4-माधव मल्लाह पुत्र राम नरेश निषाद उम्र-29 वर्ष निवासी- बहरामपुर थाना-जरवल रोड जनपद-बहराईच।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।