मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लव विवाह डॉट कॉम' के सांग 'जरा तावे देहिया' में दिखा आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडेय का दिलकश अंदाज

आम्रपाली दुबे की गिनती उन हसीनाओं में होती है जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और इसके बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब धमाल मचाया। आम्रपाली दुबे ने अपनी दमदार अदाकारी से कम समय में ह…

लव विवाह डॉट कॉम' के सांग 'जरा तावे देहिया' में दिखा आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडेय का दिलकश अंदाज
लव विवाह डॉट कॉम' के सांग 'जरा तावे देहिया' में दिखा आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडेय का दिलकश अंदाज | फ़ोटो: TVL News

आम्रपाली दुबे की गिनती उन हसीनाओं में होती है जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और इसके बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब धमाल मचाया। आम्रपाली दुबे  ने अपनी दमदार अदाकारी से कम समय में ही भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। अब रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म लव विवाह डॉट कॉम से आम्रपाली दुबे और भोजपुरी फिल्मों के रोमांस किंग प्रदीप पांडेय चिंटू का नया सांग 'जरा तावे देहिया' से रिलीज किया गया. जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। गाने में चिंटू और आम्रपाली दुबे की हॉट और सिजलिंग केमेस्ट्री दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है.



दोनों ने पिंक और व्हाइट कपड़े पहने है वही कमरे की सजावट भी पिंक चींजों से की गई. अगर बात करें आम्रपाली की तो वे अपनी फिल्मों और गानों से दर्शकों को एंटरटेन करना नहीं भूलती हैं. वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी वह अपने फैन्स से सीधे तौर पर जुड़ी रहती हैं. यहां पर वह लगातार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारियां शेयर करती हैं.

इस तड़कते भड़कते सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है. जिसमें चिंटू और आम्रपाली ने आग लगा रखी है. इस सांग को   ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर विजय चौहान ने साथ मिलकर गया है. लिरिक्स श्याम देहाती और संगीत रजनीश मिश्रा का है.


भोजपुरी फिल्म ‘लव विवाह डॉट कॉम’ के प्रोड्यूसर प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल जी हैं. निर्देशन का काम अनंजय रघुराज ने किया है. रत्नाकर कुमार ने प्रस्तुत किया है. को-प्रोड्यूसर पदम सिंह हैं. पीआर बाय डब्लूडब्लूआर टीम. इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रदीप पांडेय चिंटू ,आम्रपाली दुबे के साथ अमित शुक्ला, संदीप यादव, करण पांडेय, संजय यादव और ज्योति पांडे अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.



इसके अलावा काजल राघवानी ने स्पेशल अपीयरेंस दी है. इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है और लिरिक्स श्याम देहाती, राजेश मिश्रा और आजाद सिंह ने लिखे हैं. कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी ने की है.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।