मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ स्मारक केस: 48 करोड़ के घोटाले में 'राइट-पे सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

लखनऊ: लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की थाना गोमती नगर पुलिस टीम ने स्मारक संग्रहालयों संस्थाओं पाकों व उपवनों आदि की प्रबन्ध समिति लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ की विनियोजित के लिए 48 करोड की फर्जीवाडा व घोटाले स…

लखनऊ स्मारक केस: 48 करोड़ के घोटाले में 'राइट-पे सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार
लखनऊ स्मारक केस: 48 करोड़ के घोटाले में 'राइट-पे सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की थाना गोमती नगर पुलिस टीम ने स्मारक संग्रहालयों संस्थाओं पाकों व उपवनों आदि की प्रबन्ध समिति लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ की विनियोजित के लिए 48 करोड की फर्जीवाडा व घोटाले से सम्बन्धित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राइट-पे सर्विसेस प्रा०लि0 कम्पनी के डायरेक्टर मंगलेश सिंह को चण्डीगढ़ करनाल हाइवे थाना सेक्टर 32-33 जनपद करनाल से गिरफ्तार  किया है|



वादी पवन कुमार गंगवार मुख्य प्रबन्धक स्मारक संग्रहालयों संस्थाओं पाकों व उपवनों आदि की प्रबन्ध समिति लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा 16 सितंबर 2021 को मु0अ0सं0 716/2021 धारा 409/420/467/468/471/120 बी भादवि थाना गोमतीनगर लखनऊ पंजीकृत कराया गया था। 



घटनाक्रम के मुताबिक,''स्मारक समिति के लेखाधिकारी संजय सिंह द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण के दलाल शैलेन्द्र उर्फ शैल को बताया गया था कि 276 करोड़ रूपये जो कर्मचारियों का पैसा है को बैंक FD में निवेश करना है। जिस पर शैलेन्द्र उर्फ शैलू ने अपने साथ के संदीप सिंह व मुकेश पाण्डेय उर्फ रविकान्त पाण्डेय को यह बात बतायी थी|  जिस पर संदीप सिंह अपने साथी मुकेश पाण्डेय व दीपक यादव के साथ बैंक आफ बडौदा रोशनाबाद शाखा के प्रबन्धक नागेन्द्र पाल से मुलाकात कर FD के बारे में बात किया गया था| 



जिस पर संदीप सिंह ने अपने साथियों दीपक यादव, शैलेन्द्र सिंह उर्फ शैलू, संजय सिंह, रविकान्त पाण्डेय उर्फ मुकेश पाण्डेय, आकाश कार्तिकेय, कृष्णमोहन श्रीवास्तव उर्फ निक्कू श्रीवास्तव के साथ मिलकर षड़यन्त्र रचकर स्मारक समिति का 48 करोड़ रूपये बैंक आफ बडौदा रोशनाबाद के सेविंग एकाउन्ट में खोलकर FD हेतु जमा किया गया। 



जहाँ खाता खोलने में कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग किया गया तथा खाता संचालन का अधिकार कृष्ण मोहन श्रीवास्तव के नाम अधिकार पत्र कूटरचित बनाकर बैंक में लगाया गया था| सन्दीप द्वारा बैंक मैनेजर से RTGS के माध्यम से स्मारक समिति का 35 करोड़ रूपये Right Pay Services Pvt Ltd कम्पनी के खाते में ट्रान्सफर किया गया था| जहां से एक-एक दिन के अन्तर पर दो-दो करोड़ रूपया बैंक आफ बडौदा में भेजकर FD बनवाया जाता था तथा FD का बान्ड बैंक मैनेजर से सन्दीप पी, शैलेन्द्र उर्फ शैलू प्राप्त करके संजय सिंह को देते थे|



 कुल 19 FD 38 करोड़ रूपये का संजय सिंह ने अपने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर प्राप्त किया था तथा स्मारक समिति का करीब 10 करोड़ रूपया Right Pay Services Pvt Ltd कम्पनी के खाते में ही रोक लिया गया था| जिसमें कम्पनी के डायरेक्टर सतीश पाण्डेय, मंगलेश सिंह द्वारा कम्पनी में सन्दीप पी के माध्यम से पैसा निवेश कराकर हड़प कर लिया गया । 



सन्दीप व उनके सहअभियुक्तों दीपक यादव, शैलेन्द्र सिंह उर्फ शैलू, संजय सिंह, रविकान्त पाण्डेय उर्फ मुकेश पाण्डेय, आकाश कार्तिकेय, कृष्णमोहन श्रीवास्तव उर्फ निक्कू श्रीवास्तव के साथ मिलकर षड़यन्त्र रचकर कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग करके Right Pay Services Pvt Ltd कम्पनी के माध्यम से स्मारक समिति का 10 करोड़ रूपये हड़प लिया गया। 



 जब पूरी रकम समिति के खाते में नहीं पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ और एफआईआर दर्ज हुई| जांच के बाद पुलिस ने 08 मार्च 2022 को अकाउंटेंट संजय सिंह, खाताधारक शैलेंद्र सिंह, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया था




लखनऊ पुलिस ने बताया,''राइट-पे सर्विसेस प्रा०लि0 कम्पनी के डायरेक्टर मंगलेश सिंह (नि0- गली नं0 28 विकास कॉलोनी मेरठ रोड करनाल हरियाणा ) को चण्डीगढ-करनाल हाइवे थाना सेक्टर 32-33 जनपद करनाल से दिनांक 23.04.2022 को समय करीब 03 बजे दिन में गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई । अभियुक्त को ट्रांजिट रिमाण्ड पर जनपद लखनऊ लाया गया।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।