मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पूरा समाज एक साथ 'सोचे' लेकिन अच्छा सोचे, जब बुरा सोचता है तो हिंसा होती है : मोहन भागवत

अमरावती: अमरावती में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा,''पूरा समाज एक साथ सोचे लेकिन अच्छा सोचे। सब मिलकर बुरा भी सोच सकते हैं जिससे हिंसा हो…

पूरा समाज एक साथ 'सोचे' लेकिन अच्छा सोचे, जब बुरा सोचता है तो हिंसा होती है : मोहन भागवत
पूरा समाज एक साथ 'सोचे' लेकिन अच्छा सोचे, जब बुरा सोचता है तो हिंसा होती है : मोहन भागवत | फ़ोटो: TVL News

अमरावती: अमरावती में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा,''पूरा समाज एक साथ सोचे लेकिन अच्छा सोचे। सब मिलकर बुरा भी सोच सकते हैं जिससे हिंसा होती है, अशांति फैलती है और ये नहीं होना चाहिए इसलिए सबका एक मन बने और अच्छा बने उसके लिए संतों का अनुसरण करना चाहिए|



मोहन भागवत ने कहा कि हिंसा से किसी को लाभ नहीं होता और सभी समुदायों को एकसाथ लाने और मानवता की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया| भागवत का यह बयान देश के कई हिस्सों में विभिन्न समूहों के बीच हालिया झड़पों की पृष्ठभूमि में आया है| भागवत ने सिंधी भाषा और संस्कृति के अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए देश में एक सिंधी विश्वविद्यालय स्थापित करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया|



RSS प्रमुख ने इस बात जोर दिया कि हिंसा से किसी को कोई फायदा नहीं होता और उन्होंने सभी समुदायों को एकसाथ लाने और मानवता के संरक्षण का आह्वान किया|  भागवत ने कहा, ‘‘हिंसा से किसी का भला नहीं होता| जिस समाज को हिंसा प्रिय है वह अब अपने अंतिम दिन गिन रहा है| हमें हमेशा अहिंसक और शांतिप्रिय होना चाहिए| इसके लिए सभी समुदायों को एकसाथ लाना और मानवता की रक्षा करना आवश्यक है| हम सभी को इस काम को प्राथमिकता के आधार पर करने की जरूरत है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।