लंदन (यूके): काम करने की किसी भी जगह पर पॉर्न फिल्म देखना बिलकुल अस्वीकार्य है,'' ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को कहा| जब बोरिस जॉनसन से पूछा गया कि 'हाउस ऑफ कॉमन्स'' में एक सांसद (जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी सांसद) अपने फोन पर पॉर्न वीडियो देख रहे थे, तो जवाब में उन्होंने कहा,''किसी भी कार्यस्थल पर पोर्न मूवी देखना अस्वीकार्य है| पीएम जॉनसन ने कहा कि बुधवार को इस मामले में केस दर्ज किया गया है।
संसद की कार्रवाई के दौरान ''जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी'' के सांसद द्वारा अपने फोन में ''पॉर्न'' देखने के सवाल पर बोरिस जॉनसन ने कहा- जाहिर तौर पर कोई भी शख्स काम करने की जगह पर इस तरह की हरकत करता है तो वो बिलकुल अस्वीकार्य है। आप छोटा-बड़ा कोई भी काम कर करते हों लेकिन काम करने की जगह पर आ ऐसा बिलकुल नहीं कर सकते। ये अस्वीकार्य है।
जो शख्स सदन में पॉर्न देखता हुआ पकड़ा गया वो, बोरिस जॉनसन की ही कंजर्वेटिव पार्टी का सांसद है। हालांकि वो कौन है इसके नाम का खुलासा होना अभी बाकी है। बोरिस जॉनसन का कहना है कि इस मामले में तय पूरी जांच और कार्रवाई की जाएगी।
पार्टी के मुख्य सचेतक क्रिस हेटन-हैरिस ने (उनके प्रवक्ता के एक बयान के अनुसार), इस मामले को संसद की स्वतंत्र शिकायत और शिकायत योजना को संदर्भित करने के लिए कहा है। बयान में कहा गया है कि जब आईसीजीएस की जांच पूरी हो जाएगी तो वह उचित कार्रवाई करेंगे।ब्रिटेन की गवर्निंग कंजरवेटिव पार्टी ने एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा हाउस ऑफ कॉमन्स में बैठकर कथित तौर पर अपने सेल फोन पर पोर्नोग्राफी देखने के मामले की जांच का आह्वान किया था।
गौरतलब है कि ब्रिटेन के पीएम भी इन दिनों जांच का सामना कर रहे हैं। उनपर लॉकडाउन के दौरान पार्टी करने का आरोप है। बॉरिस जॉनसन ने कहा था कि वो जानबूझूकर पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। ब्रिटेन की संसद अब बोरिस जॉनसन के इसी दलील की जांच कर रही है कि वो सच बोल रहे हैं या नहीं। बोरिस जॉनसन पर लॉकडाउन के नियम तोड़ने को लेकर जुर्माना भी लग चुका है। इसके अलावा खास बात ये कि अक्टूबर में ब्रिटेन में आम चुनाव होने हैं।