अमृतसर: अमृतसर के DAV पब्लिक स्कूल में फायरिंग और बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बाद में धमकी अफवाह निकली। DCP एम.एस. भुल्लर ने कहा, "DAV प्रिंसिपल को इंस्टाग्राम पर 8 सितंबर को फायरिंग और बम विस्फोट की चेतावनी के मिली थी। DSP ने क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा बढ़ाई।"
अमृतसर DCP (जासूस) एमएस भुल्लर ने कहा,'जांच में पता चला कि मैसेज स्कूल के 3 छात्रों ने एक फर्जी इंस्टाग्राम ID से भेजा था। माता-पिता को बुलाया गया और इसकी सूचना दी गई। हम प्रिंसिपल के अनुरोध के अनुसार कार्रवाई करेंगे|
पुलिस के अनुसार,'' इंस्टाग्राम पर एक मैसेज वायरल हुआ, जिसमें स्कूल में 8 सितंबर को गोलियां चलाने की धमकी दी गई। इसके साथ ही एक और मैसेज व्हाट्सएप पर शेयर किया गया, जिसमें 8 सितंबर को स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
मैसेज के नीचे पाकिस्तान का झंडा भी लगाया गया। इस को मैसेज अंग्रेजी-उर्दू में भेजा गया था। मैसेज के स्कूल ग्रुपों में वायरल हो जाने के बाद शहर में दहशत का माहौल बन गया।
धमकी मिलने के बाद से ही अमृतसर पुलिस का साइबर सेल एक्टिव हो गया। साइबर सेल इस मैसेज के ओरिजन और इसको वायरल करने वाले को ढूंढने में जुट गई। दो घंटे में छेहर्टा का IP एड्रेस ट्रेस किया गया। यह स्कूल में 9वीं कक्षा के एक स्टूडेंट का था, जो छेहर्टा में रहता है। पुलिस ने साइबर सेल से मिलने वाली इनपुट्स के आधार पर रेड की। तीन स्टूडेंट्स को डिटेन किया गया।
एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क के अनुसार,'' रात में तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया। सभी 9वीं के स्टूडेंट्स थे। शरारत में तीनों ने प्लान बनाया और पैनिक क्रिएट करने के लिए मैसेज डाल दिए। उर्दू के लिए ट्रांसलेटर का प्रयोग किया गया। जुवेनाइल होने के कारण किसी को अरेस्ट नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस नियमों अनुसार कार्रवाई करेगा।