मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फुलवारीशरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में NIA ने पटना समेत बिहार के 9 जिलों में 20 ठिकानों पर ली तलाशी, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी..

पटना: बिहार के फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नालंदा, कटिहार, अररिया, मधुबनी, पटना, वैशाली, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सारण जिलों में कई स्थानों पर तलाशी ली है। एनआईए…

फुलवारीशरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में NIA ने पटना समेत बिहार के 9 जिलों में 20 ठिकानों पर ली तलाशी, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी..
फुलवारीशरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में NIA ने पटना समेत बिहार के 9 जिलों में 20 ठिकानों पर ली तलाशी, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी.. | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार के फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नालंदा, कटिहार, अररिया, मधुबनी, पटना, वैशाली, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सारण  जिलों में कई स्थानों पर तलाशी ली है। एनआईए ने आज ,गुरुवार को पीएफआई षड्यंत्र मामले में बिहार, तमिलनाडु और कर्नाटक में कई स्थानों पर तलाशी ली|



आज (08.09.2022 को) एनआईए ने नालंदा, कटिहार, अररिया, मधुबनी, पटना, वैशाली, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सारण सहित बिहार के 9 जिलों में आरोपियों और संदिग्धों से जुड़े 20 स्थानों पर तलाशी ली|



राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की संलिप्तता से संबंधित मामले में आज सुबह तमिलनाडु के शिव गंगा जिले और कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भी तलाशी ली गई।



मामला शुरू में प्राथमिकी संख्या 827/2022 दिनांक 12 जुलाई 2022 के रूप में थाना फुलवारीशरीफ, जिला- पटना, बिहार में दर्ज किया गया था और 22 जुलाई 2022 को एनआईए द्वारा फिर से पंजीकृत किया गया था।



एनआईए अधिकारी ने कहा,''आरोपियों और संदिग्धों के परिसरों में आज (08.09.2022 ) की गई तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण और दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।