मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अमृतसर में गोलीबारी में BSF के 5 जवानों की मौत: बीएसएफ जवान ने मेस में की अंधाधुंध फायरिंग, 4 जवानों की मौत; फिर आरोपी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शिविर में एक जवान ने गोलीबारी कर दी, जिससे बीएसएफ के 5 जवानों की मौत हो गई| अमृतसर जिला में BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) हेडक्वार्टर में रव…

अमृतसर में गोलीबारी में BSF के 5 जवानों की मौत: बीएसएफ जवान ने मेस में की अंधाधुंध फायरिंग, 4 जवानों की मौत; फिर आरोपी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
अमृतसर में गोलीबारी में BSF के 5 जवानों की मौत: बीएसएफ जवान ने मेस में की अंधाधुंध फायरिंग, 4 जवानों की मौत; फिर आरोपी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शिविर में एक जवान ने गोलीबारी कर दी, जिससे बीएसएफ के 5 जवानों की मौत हो गई|   अमृतसर जिला में BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) हेडक्वार्टर में रविवार सुबह एक जवान ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं फायरिंग करने वाले जवाने ने भी खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है|गोलीबारी में आरोपी समेत 5 जवानों की मौत हो गई है। घायलों का गुरु नानक देव अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं फायरिंग की वजह ड्यूटी का विवाद बताया जा रहा है। 



घटना को लेकर बीएसएफ ने घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं| BSF ने बताया,'HQ 144 Bn Khasa, Amritsar में कांस्टेबल सत्यप्पा एस.के. द्वारा की गई गोलीबारी में आज 5 सैनिक (आरोपी समेत) घायल हो गए | कांस्टेबल सत्यप्पा एस के भी घायल हो गए। 6 घायलों में से, सत्यप्पा सहित 5 सैनिकों की जान चली गई है, एक की हालत गंभीर है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं|



मिली जानकारी के अनुसार, खासा स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर की मेस में बटालियन 144 के जवान नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान बटालियन 155 के कांस्टेबल सत्यप्पा एस.के. गुस्से में तमतमाते हुए आया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। जवान ड्यूटी को लेकर नाराज चल रहा था। फायरिंग में नाश्ता कर रहे जवान घायल हो गए। वहीं हेडक्वार्टर में हड़कंप मच गया।



फायरिंग करने के बाद कांस्टेबल सत्यप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। चार जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कांस्टेबल सत्यप्पा और घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने पांचों जवानों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मृतकों के परिजन और बीएसएफ के आलाधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस को भी जानकारी दे गई है।



अमृतसर के IG बीएसएफ आसिफ जलाल ने बताया,''ये घटना सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास हुई है, एक कांस्टेबल ने गोली चलाई है जिसमें BSF के पांच जवानों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति घायल है। गोली चलाने वाला कांस्टेबल भी घायल है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।