कानपुर: कानपुर देहात में जमीन विवाद के बाद समझौते कराने पहुंचे भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश त्रिपाठी (34) की हत्या कर दी गई। वारदात से गुस्साए परिजनों और समर्थकों ने चौकी का घेराव कर हंगामा किया। सीओ ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। मामले में महिला समेत दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
पुखरायां कस्बे के सघन क्षेत्र समिति में शनिवार की देर शाम भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उनके परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। हत्या की वजह जमीन विवाद सामने आया है। हत्या के बाद इलाके में तनाव है। लोगों ने अस्पताल और थाने में हंगामा किया है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| साथ ही एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है| पूछताक्ष जारी है ...अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मामला पुखरायां स्थित सघन क्षेत्र का शनिवार देर रात का है। यहां पर लालू पाल की चाय और पान की दुकान है। बताया जा रहा है कि उस जमीन पर कुछ लोग निर्माण कार्य करा रहे थे। इसकी भनक लगने पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के बेटे अंबरेश तिवारी को लग गई। वह कुछ दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया| अंबरेश को लोगों ने लाठी-डंडों ने पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर अंबरेश के दोस्त मौके से भाग गए। उन्होंने अंबरेश के घर वालों को सूचना दी।
सभी आनन-फानन घटनास्थल पहुंचे। वहां पर अंबरेश लहूलुहान मिला। परिजनों उसे पुखरायां सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, भाजपा नेता के बेटे की मौत की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। हत्या से आक्रोशित लोग थाने में जमावड़ा लगाए हैं। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। उधर, दबंग फरार हो गए हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एएसपी घनश्याम चौरसिया के अनुसार, सघन क्षेत्र समिति में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के पुत्र अमरेश के किसी समर्थक का जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जानकारी मिली है कि इसकी सूचना पर वह समझौता कराने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हुए विवाद में सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया, जिसमें वह लहूलुहान होकर गिर गए। उन्हें बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. आरती ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।