कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का अमृतसर में रोड शो: नवजोत सिंह सिद्धू ,सुनील दत्ती व डा. राजकुमार वेरका के लिए किया चुनाव प्रचार
अमृतसर: प्रियंका गांधी ने अमृतसर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया। प्रियंका गांधी ने रोपड़ के बाद अमृतसर में रोड शो किया। पंजाब दौरे पर निकली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अमृतस…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का अमृतसर में रोड शो: नवजोत सिंह सिद्धू ,सुनील दत्ती व डा. राजकुमार वेरका के लिए किया चुनाव प्रचार | फ़ोटो: TVL News
अमृतसर: प्रियंका गांधी ने अमृतसर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया। प्रियंका गांधी ने रोपड़ के बाद अमृतसर में रोड शो किया। पंजाब दौरे पर निकली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अमृतसर ईस्ट, विधानसभा हलका पश्चिम और नॉर्थ हलके में रोड शो निकाल कांग्रेस के हक में वोट मांगा। प्रियंका गांधी ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान और अमृतसर ईस्ट से प्रत्याशी नवजोत सिंह सिद्धू और नॉर्थ से उम्मीदवार सुनील दत्ती के साथ गाड़ी की सनरूफ से निकल कांग्रेस के हक में वोट मांगे।
एलिवेटेड रोड से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पर फूल बरसाए गए। इस दौरान भारी हुजूम ने बटाला रोड से सेलिब्रेशन मॉल तक प्रिंयका का स्वागत किया। लेकिन समय की कमी के चलते उन्होंने जनता को संबोधित नहीं किया।
प्रियंका गांधी ने पंंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू व कैबिनेट मंत्री डा. राजकुमार वेरका सहित अन्य कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इससे पहले रूपनगर, रोपड़ में उन्होंंने ट्रैक्टर पर सवार होकर रोड शो किया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी थे। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा और आप नेता दोनों ही एक जैसे ही हैं। दोनों की शुरुआत आरएसएस से हुई है। दोनों ने ही रोज़गार नहीं दिया है। इसके बाद प्रियंका गांधी अमृतसर के रवाना हुईं। वह रूपनगर से हेलीकाप्टर मेंं अमृतसर के लिए रवाना हुईं।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।