मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चीचा भकना एनकाउंटर में 4 शूटर्स ढेर: सिद्धू मूसेवाला हत्या में शामिल शूटर मनु और रूपा को पुलिस ने मार गिराया, एके-47 और पिस्तौल बरामद

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर ज़िले के चीचा भकना गांव में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल चार शूटर्स पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं…

चीचा भकना एनकाउंटर में 4 शूटर्स ढेर: सिद्धू मूसेवाला हत्या में शामिल शूटर मनु और रूपा को पुलिस ने मार गिराया, एके-47 और पिस्तौल बरामद
चीचा भकना एनकाउंटर में 4 शूटर्स ढेर: सिद्धू मूसेवाला हत्या में शामिल शूटर मनु और रूपा को पुलिस ने मार गिराया, एके-47 और पिस्तौल बरामद | फ़ोटो: TVL News

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर ज़िले के चीचा भकना गांव में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई।  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल चार शूटर्स पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं| सिद्धू मूसेवाला मर्डर शामिल में गैंगस्टर शूटर मनुप्रीत मनु और जगरूप रूपा पुलिस मुठभेड़ में मारे गए| सिद्धू मूसेवाला मर्डर में जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु शामिल थे, जो कि फरार चल रहे थे, वहीं दो अन्य बदमाशों की पहचान की जा रही है हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ये दोनों भी मूसेवाला की हत्या में शामिल थे|



पुलिस मुठभेड़ में तीन पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं| मुठभेड़ में एक पत्रकार भी घायल हुआ।अमृतसर एसएचओ सुखबीर सिंह ने कहा,''अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि ये गैंगस्टर हैं या आतंकी हैं।



गौरतलब है कि गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा गांव में कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।बदमाश जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे। ये दोनों फरार हो गए थे। 



अमृतसर ज़िले के चीचा भकना गांव में चार घंटे चले इस एनकाउंटर में गैंगस्टर जगरूप रूपा और मनप्रीत उर्फ मन्नू ढेर हो गया, दो और शूटर्स के भी मारे मारे गए, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है| पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में जगरूप रूपा पहले मारा गया लेकिन दूसरा संदिग्‍ध मनप्रीत सिंह करीब एक घंटे तक फायरिंग करता रहा|  करीब चार घंटे तक हुई गोलीबारी के बाद उसे भी मार गिराया गया| गैंगस्टर्स के पास से एके 47 और विदेशी पिस्टल के अलावा बड़ी संख्या में कारतूस और मैग्जीन बरामद हुए हैं|



एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के प्रमुख और एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा,'''सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में जो 2 शूटर मनु और रूपा फरार थे, दोनों की आज मुठभेड़ में मौत हुई है। 3 पुलिसकर्मी घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं। मौके से एक एके-47 और पिस्तौल बरामद हुआ है। मौके से एक बैग भी बरामद हुआ। जांच चल रही है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।