लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। नाराजगी के बाद दिनेश खटीक ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है|दिनेश खटीक के आलावा PWD मंत्री जितिन प्रसाद भी नाराज बताये जा रहे है| खबर ये भी है कि जितिन प्रसाद आज अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली आ सकते हैं| हालांकि जितिन प्रसाद ने नाराजगी की की ख़बरों को ख़ारिज कर दिया|
योगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजा है| दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजभवन को भी भेजा है| मेरठ में मंत्री दिनेश खटीक ने अपने इस्तीफे की खबर पर कहा, "कोई विषय नहीं है।"
यूपी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, PM मोदी और CM योगी की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अगर विभाग में कोई अनियमितताएं हैं तो सरकार ठोस कदम उठाएगी। एक निष्पक्ष जांच होगी और जहां गड़बड़ी है, वहां कार्रवाई होगी और बदलाव भी होगा... नाराजगी की कोई बात नही है|
भ्रष्टाचार मामले में पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत पांच निलंबित
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख और मुख्य अभियंता मनोज गुप्ता सहित कुल 5 अधिकारियों को विभाग में स्थानांतरण अनियमितताओं के कारण निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई PWD मंत्री जितिन प्रसाद के OSD अनिल कुमार पांडेय पर 18 जुलाई को की गई कार्रवाई के बाद हुई है।