वेरका:Punjab Elections 2022 Result: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हाथों कांग्रेस की करारी हार के बाद राज्य पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह बदलाव की राजनीति हैं|
वेरका में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि,''मेरा लक्ष्य पंजाब का उत्थान है। पंजाब के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। जो पंजाब को प्यार करता है वो हार जीत नहीं देखता। लोगों की आवाज़ में परमात्मा की आवाज़ है|
सिद्धू ने कहा कि,''जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए... कहीं से फिर शुरूआत करनी पड़ेगी, चिंता नहीं चिंतन करना पड़ेगा, फैसला जनता की अदालत में हो गया है|
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्धू को अमृतसर ईस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी की जीवनज्योत कौर से हार का सामना करना पड़ा है| सिद्धू को करीब 6000 वोट से हार मिली| उन्हें 32,929 वोट मिले जबकि 'आप' प्रत्याशी को 39,520 वोट|
क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू, इससे पहलेअमृतसर से सांसद भी रह चुके हैं| वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर ईस्ट सीट से लड़े थे और करीब 42 हजार वोटों से जीते थे|