मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

J&K के गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: को-पायलट की मौत, एक पायलट की हालत गंभीर; जांच के आदेश

बांदीपोरा: जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित गुरेज के तुलैल इलाके में शुक्रवार दोपहर सेना का एक हेलीकॉप्ट…

J&K के गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: को-पायलट की मौत, एक पायलट की हालत गंभीर; जांच के आदेश
J&K के गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: को-पायलट की मौत, एक पायलट की हालत गंभीर; जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

बांदीपोरा:  जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित गुरेज के तुलैल इलाके में शुक्रवार दोपहर सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है, जबकि एक पायलट घायल हो गया है| हादसा गुरेज सेक्‍टर के बरौन इलाके में हुआ, इस इलाके में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है|  



जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के गुरेज के बरौब इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के चीता हेलीकॉप्टर के सह-पायलट मेजर संकल्प यादव की 92 बेस अस्पताल में मृत्यु हो गई। उन्हें 2015 में कमीशन दिया गया था और वे जयपुर, राजस्थान के निवासी थे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, घायल हुए पायलट की हालात नाजुक होने के बावजूद स्थिर है| घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि कारणों का पता लगाया जा सके|



डिफेंस ऑफिसियल्स ने बताया कि गुरेज़ घाटी के गुजरान नाला इलाके में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया है|   भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि,''जम्मू-कश्मीर में सेना के चीता हेलीकॉप्टर हादसे में दो पायलटों में से एक की मृत्यु हो गई है, जबकि दूसरा पायलट घायल हो गया है। 



श्रीनगर के पीआरओ (रक्षा ) ने बताया कि,''गुजरान, बरौब में अग्रिम चौकी से हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। भारतीय सेना द्वारा तुरंत खोज और बचाव हेलीकॉप्टरों के साथ पैदल एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था| दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के बर्फ से ढके गुजरान नाला इलाके में मिला। पायलट और हेलीकॉप्टर के सह-पायलट दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत कमान अस्पताल, उधमपुर ले जाया गया



29 वर्षीय सह-पायलट मेजर संकल्प यादव ने 92 बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया है। घायल पायलट की हालत गंभीर है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और फिलहाल वह 92 बेस अस्पताल के आईसीयू में है। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाओं का पता लगाया जा रहा है| मेजर संकल्प यादव को 2015 में कमीशन किया गया था और वह जयपुर, राजस्थान के निवासी थे। उनके परिवार में उनके पिता हैं





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।