लोग पूछते हैं कि इतना बड़ा देश बँटा कैसे था?...: अमृतसर में पुलिस के सामने लगा खालिस्तानी नारा तो भड़के कुमार विश्वास, कहा- सारी पार्टियाँ चुप और भारत माँ के आँचल को फाड़ने की योजना बनाने वाला मुखर
नई दिल्ली/अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर कुछ लोगों के समूह ने इकट्ठा होकर खालिस्तान समर्थक नारे लगाए और खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल भिंडरावाले का पोस्टर भी लगाया। अमृतसर म…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
लोग पूछते हैं कि इतना बड़ा देश बँटा कैसे था?...: अमृतसर में पुलिस के सामने लगा खालिस्तानी नारा तो भड़के कुमार विश्वास, कहा- सारी पार्टियाँ चुप और भारत माँ के आँचल को फाड़ने की योजना बनाने वाला मुखर | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली/अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर कुछ लोगों के समूह ने इकट्ठा होकर खालिस्तान समर्थक नारे लगाए और खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल भिंडरावाले का पोस्टर भी लगाया। अमृतसर में तमाम पुलिस फोर्स की तैनाती के बावजूद सैकड़ों लोग ''खालिस्तान समर्थक नारे लगाते'' स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंच गए। हाथों में तलवारें लहराते हुए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान लोगों के हाथों में जरनैल भिंडरावाले को पोस्टर, बैनर और तस्वीरें भी नजर आईं।
अमृतसर में सड़कों पर खालिस्तान समर्थक नारे लगाने का वीडियो ट्वीट कर डॉ कुमार विश्वास ने कहा, लिखा- लोग पूछते हैं कि इतना बड़ा देश बँटा कैसे था?ऐसी सुनियोजित साज़िशों और हमारी ये सहने की आदतों के कारण। तब भी मुझ जैसे लोग पागल कहे जाते थे, आज भी जब मैं बोला तो लोगों ने नहीं सुना।
डॉ कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा,'' लोग पूछते हैं कि इतना बड़ा देश बँटा कैसे था?ऐसी सुनियोजित साज़िशों और हमारी ये सहने की आदतों के कारण। तब भी मुझ जैसे लोग पागल कहे जाते थे, आज भी जब मैं बोला तो लोगों ने नहीं सुना। देश की सारी पार्टियाँ चुप बैठी हैं और भारत माँ के आँचल को फाड़ने की योजना बनाने वाला मुखर। आज का पंजाब....
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।