मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवे पर बाइक सवारों को रौंदते हुए पुलिया में गिरी इको वैन, बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, आधा दर्जन घायल

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मोंठ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम भुजोंद के पास झांसी-कानपुर हाई…

झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवे पर बाइक सवारों को रौंदते हुए पुलिया में गिरी इको वैन, बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, आधा दर्जन घायल
झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवे पर बाइक सवारों को रौंदते हुए पुलिया में गिरी इको वैन, बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, आधा दर्जन घायल | फ़ोटो: TVL News

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मोंठ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।  इसी दौरान थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम भुजोंद के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर ईको वैन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पुलिया में जा गिरी। इस घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार करीब छह लोग घायल हो गए। जिसमें एक युवक की हालत नाजुक है।  हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 




झांसी जिले के थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम भुजोंद के पास हाईवे पर इको वेन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी| हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार डिवाइडर से टकराते हुए पुलिया में जा गिरी। ईको कार में सवार छह लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम बेलमा कला निवासी चाचा-भतीजे मुलायम सिंह -देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है|



झांसी पुलिस ने बताया,'' आज (06.06.2022 को) सुबह करीब 8:00 बजे थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम भुजोंद के पास हाईवे पर एक मोटरसाइकिल नंबर यूपी 93 ए क्यू 6703 एवं इको वेन नंबर यूपी 92 एएच 6560 वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार देवेंद्र सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र चरण सिंह तथा मुलायम सिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र चंद्रभान सिंह राजपूत निवासी गण ग्राम बेलमा कला थाना समथर जिला झांसी की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों शवों के पंचायत नामा की कार्यवाही की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।