मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नाबालिग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

कुदरहा: लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब बकरी चराने गई एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। युवती के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्र…

नाबालिग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
नाबालिग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा: लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब बकरी चराने गई एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। युवती के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती रोज की तरह रविवार शाम तटबंध की ओर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव का करीब 28 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और युवती को जबरन घसीटते हुए दुष्कर्म की नीयत से पास के गन्ने के खेत में ले जाने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़ पड़े और आरोपी को पकड़ लिया।


युवती ने ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कुदरहा पुलिस चौकी ले गई, जहां से दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए लालगंज थाने भेज दिया गया।


ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध की ओर गांव की महिलाएं और युवतियां नियमित रूप से बकरी चराने जाती हैं। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।


इस संबंध में लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि वह फिलहाल रविदास जयंती के कार्यक्रम में व्यस्त हैं और थाने पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। वहीं क्षेत्राधिकारी कुलदीप यादव ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है, सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 1 फ़रवरी 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।