मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केडी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में फाउंडेशन डे, फेयरवेल व गुड लक पार्टी का भव्य आयोजन

बस्ती: केडी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल, बभनगावां, गांधीनगर (बस्ती) के विद्यालय परिसर में फाउंडेशन डे, फेयरवेल एवं गुड लक पार्टी का संयुक्त रूप से भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं…

केडी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में फाउंडेशन डे, फेयरवेल व गुड लक पार्टी का भव्य आयोजन
केडी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में फाउंडेशन डे, फेयरवेल व गुड लक पार्टी का भव्य आयोजन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: केडी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल, बभनगावां, गांधीनगर (बस्ती) के विद्यालय परिसर में फाउंडेशन डे, फेयरवेल एवं गुड लक पार्टी का संयुक्त रूप से भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इनमें मनमोहक नृत्य, मधुर गीत, प्रेरणादायक नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।


फाउंडेशन डे के अवसर पर विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। वहीं फेयरवेल समारोह के अंतर्गत कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह एवं उपहार भेंट किए गए, जिससे उनके विद्यालय जीवन की यादें संजोई जा सकें।


गुड लक पार्टी के तहत विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि केडी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल का लक्ष्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के माध्यम से उन्हें एक जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बनाना है।


कार्यक्रम के समापन पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यालय के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला रहा।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 1 फ़रवरी 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।