मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भोपाल में लाइव अंताक्षरी का रंग जमाएंगे अन्नु कपूर और कुमार

मुंबई : पूरे भारत में तालों के नाम से मशहूर भोपाल, जिसे तालों में ताल भोपाल के नाम से भी जाना जाता है, अब उसमें अंताक्षरी का रंग लेकर आ रहे हैं फिल्म एक्टर अन्नु कपूर और कुमार। यह भव्य आयोजन भोपाल स्…

भोपाल में लाइव अंताक्षरी का रंग जमाएंगे अन्नु कपूर और कुमार
भोपाल में लाइव अंताक्षरी का रंग जमाएंगे अन्नु कपूर और कुमार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई : पूरे भारत में तालों के नाम से मशहूर  भोपाल, जिसे तालों में ताल भोपाल के नाम से भी जाना जाता है, अब उसमें  अंताक्षरी का रंग लेकर आ रहे हैं फिल्म एक्टर अन्नु कपूर और कुमार। यह भव्य  आयोजन भोपाल स्थित रवींद्र भवन में 14 फरवरी को होगा, जहां रंग अंताक्षरी  का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। इस लाइव अंताक्षरी प्रतियोगिता की  मेजबानी करेंगे दिग्गज कलाकार अन्नु कपूर और जाने-माने गीतकार, उद्यमी एवं  आईआईटी के पूर्व छात्र कुमार।


इस  कार्यक्रम में शहर के प्रतिभाशाली लोग आकर्षक पुरस्कारों के लिए  प्रतिस्पर्धा करेंगे। ऑडिशन 12 और 13 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित किए  जाएंगे, जिसके बाद चयनित प्रतिभागी 14 फरवरी को मुख्य कार्यक्रम में भाग  लेंगे। लाइव अंताक्षरी के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।


भोपाल में नई परंपरा की शुरुआत

यह  सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भोपाल में एक नई परंपरा की शुरुआत है।  कुमार, जिन्होंने हाल ही में पद्मश्री सुरेश वाडकर के साथ हिट रेडियो शो ‘ऐ  जिंदगी गले लगा ले’ लॉन्च किया है, इस कार्यक्रम के जरिए मनोरंजन और  संस्कृति को एक साथ जोड़ने का अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रहे हैं। उनके  लोकप्रिय ‘रेडियो कॉलम बाय कुमार’ ने पहले ही भारत के लोगों का दिल जीत  लिया है, और यह अंताक्षरी कार्यक्रम संगीत के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों  को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम है।


प्रतिभागियों  के साथ-साथ दर्शकों को भी लकी ड्रॉ में पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।  कुमार, जो एक सफल व्यवसायी और आईआईटी के पूर्व छात्र हैं, संस्कृति और  संगीत के प्रति अपने जुनून के कारण ऐसे आयोजन करने के लिए प्रेरित होते हैं  जो लोगों के दिलों से जुड़ते हैं।


टिकट बुकिंग के लिए स्टूडियो रिफ्यूल का नया ऐप

इस  आयोजन की खास बात यह है कि पहली बार भोपाल के किसी शो में टिकट बुकिंग के  लिए स्टूडियो रिफ्यूल (Studio Refuel) का नया ऐप पेश किया गया है। इस ऐप के  माध्यम से लोग आसानी से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। स्टूडियो रिफ्यूल के  संस्थापक कुमार ने इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है, जिससे दर्शकों को टिकट  खरीदने में और अधिक सुविधा होगी।


इस  आयोजन के बारे में बात करते हुए कुमार ने कहा, "भोपाल एक ऐसा शहर है जो  अपनी सांस्कृतिक धरोहर में गहराई से जुड़ा हुआ है। इस लाइव अंताक्षरी के  माध्यम से, हम संगीत और परंपरा की खुशी को फिर से जीवित करना चाहते हैं और  शहर की प्रतिभा को आगे बढ़ाना चाहते हैं।"

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।