मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मुजफ्फरपुर में दारोगा को 75000 हजार रूपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा

मुजफ्फरपुर : विजिलेंस की टीम आए दिन घूसखोरों को पकड़ती है लेकिन इसके बावजूद घूस लेने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े जा रहे हैं। इस बार निगरानी की टीम ने मुजफ्फ…

मुजफ्फरपुर में दारोगा को 75000 हजार रूपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा
मुजफ्फरपुर में दारोगा को 75000 हजार रूपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा | फ़ोटो: TVL News

मुजफ्फरपुर : विजिलेंस की टीम आए दिन घूसखोरों को पकड़ती है लेकिन इसके बावजूद घूस लेने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े जा रहे हैं। इस बार निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर में घूसखोर को दबोचा। सरैया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (SI) रोशन कुमार सिंह को 75 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथों विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।


मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग के मड़वन के पास घूस लेते एसआई रोशन कुमार सिंह की  गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम अपने साथ पटना ले गयी है जहां निगरानी कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा।  बता दें कि इससे पहले निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बीते दिनों 50 हजार रुपये घूस लेते रूपसपुर थाने में तैनात दो दारोगा को गिरफ्तार किया था। निगरानी ब्यूरो ने एक रिटायर्ड इंजीनियर तुषार कुमार पांडेय की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की़ थी।


दोनों दारोगा पर यह आरोप लगाया गया था कि केस को मैनेज करने के लिए रूपसपुर थाने का दारोगा फिरदौस आलम और रंजीत कुमार 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद निगरानी की टीम ने पूरे मामले की सत्यता की जांच की और शिकायत को सही पाया। जिसके बाद एक धावा टीम का गठन किया गया। बीते गुरुवार की रात दोनों दारोगा को शास्त्रीनगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल के पास रात के अंधेरे में तुषार पांडेय से रिश्वत की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।