मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अनुष्का शेट्टी की 'घाटी' 18 अप्रैल को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म

बाहुबली फिल्म में देवसेना के किरदार से सभी कि दिलों पर राज करने वाली साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की आगामी फिल्म घाटी की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। हाल ही में फिल्म का बेहद ही शानदार पोस्टर रिलीज…

अनुष्का शेट्टी की 'घाटी' 18 अप्रैल को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म
अनुष्का शेट्टी की 'घाटी' 18 अप्रैल को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म | फ़ोटो: TVL News

बाहुबली फिल्म में देवसेना के किरदार से सभी कि दिलों पर राज करने वाली साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की आगामी फिल्म घाटी की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। हाल ही में फिल्म का बेहद ही शानदार पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों का उत्साह फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गया है। वहीं फिल्म निर्माताओं ने अब घाटी की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।


अनुष्का शेट्टी के प्रशंसक फिल्म घाटी की रिलीज डेट आने से बेहद खुश हैं। अनुष्का की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'घाटी' इस साल नहीं बल्कि अगले साल की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में वो एक घाटी की रानी की तरह दुश्मनों के छक्के छुड़ाती नजर आएंगी। फिल्म घाटी में अनुष्का शेट्टी के हाव भाव से उनका किरदार काफी गुस्से वाला और रहस्यमयी नजर आ रहा है।


अनुष्का शेट्टी कृष जगरलामुदी की आगामी निर्देशित फिल्म घाटी में दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है। हाल ही में, निर्माताओं ने एक शानदार पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख का खुलासा किया।


घाटी शुक्रवार, 18 अप्रैल, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। इसकी घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने एक्स पर लिखा, "'द क्वीन' अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी। घाटी 18 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर में भव्य रिलीज होगी। फिल्म को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। अनुष्का शेट्टी की फिल्म कथानार साल 2025 में रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज को अभी समय है, लेकिन प्रशंसक अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देखने के लिए उत्साहित हैं।


इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन और लेखन कृष जगरलामुदी ने किया है। फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट के बैनर तले राजीव रेड्डी और साई बाबू जगरलामुदी द्वारा निर्मित इस फिल्म को यूवी क्रिएशंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

तकनीकी दल में फोटोग्राफी के निर्देशक के रूप में मनोज रेड्डी कटासानी, कला निर्देशक के रूप में थोटा थारानी और संगीत निर्देशक के रूप में नागवेली विद्या सागर शामिल हैं।

संवाद साई माधव बुर्रा द्वारा लिखे गए हैं, जबकि कहानी चिंताकिंडी श्रीनिवास राव ने लिखी है। संपादन का काम चाणक्य रेड्डी तूरूपु और वेंकट एन स्वामी ने संभाला है, जबकि एक्शन कोरियोग्राफी राम कृष्ण ने की है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।