मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

News update: Today's News Headlines, Breaking News India - मोहन मेहरोत्रा

➡️लखनऊ ।उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारियों के हुए स्थानांतरण ।➡️अजीत कुमार सोनकर अधिशासी अभियंता सिविल को प्रशासनिक आधार पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड बाराबंकी बनाया।➡️संजीव कुमार…

News update: Today's News Headlines, Breaking News India - मोहन मेहरोत्रा
News update: Today's News Headlines, Breaking News India - मोहन मेहरोत्रा | फ़ोटो: TVL News

➡️लखनऊ ।उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग  के अधिशासी अधिकारियों के हुए स्थानांतरण ।


➡️अजीत कुमार सोनकर अधिशासी अभियंता सिविल को प्रशासनिक आधार पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड बाराबंकी बनाया।


➡️संजीव कुमार अधिशासी अभियंता सिविल को प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बस्ती बनाया।


➡️मनोज कुमार पाण्डेय अधिशासी अभियंता सिविल को प्रांतीय खंडलोक निर्माण विभाग चित्रकूट बनाया।


➡️अधिशासी अभियंता सिविल गंगा सागर को अधिशासी अभियंता प्रांतीय खानआजमगढ़ बनाया ।


➡️अधिशासी अभियंता सिविल संतोष कुमार को अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एक गाजीपुर बनाया ।


➡️अधिशासी अभियंता सिविल सत्यवीर को प्रतिनियुक्ति पर तकनीकी सेल, नियोजन विभाग  लखनऊ बनाए गए।


➡️अधिशासीअभियंता संजीव कुमार वर्मा सिविल को अधिशासी अभियंता प्रांतीय  खंड हाथरस बनाया।


➡️ भगत सिंह अधिशासी अभियंता सिविल को  अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड बरेली बनाया।


➡️लखनऊ । कल से शुरू हो रहा है विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा में कार्य मंत्रणा की बैठक  सर्वदलीय बैठक से पहले कार्य मंत्रणा की बैठक , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक में मौजूद, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे बैठक में मौजूद , संजय निषाद भी सर्वदली बैठक में मौजूद, सभी दलों के नेता कार्य मंत्रणा की बैठक में मौजूद, कार्य मंत्रणा के बाद होगी सर्वदलीय बैठक, सतीश महाना की अध्यक्षता में हो रही बैठक, आराधना मिश्रा मोना, राजा भैया भी मौजूद , बेदी राम समेत अन्य नेता बैठक में मौजूद  ।


➡️लखनऊ - 17 दिसंबर को सपा विधानमंडल दल की बैठक होगी, 17 दिसंबर को शाम में होगी । विधानमंडल दल की बैठक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में होगी ।बैठक, कल से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र  भी शुरू होगा । सदन शुरू होने के बाद विधानमंडल दल की बैठक करेगा विपक्ष, पहली बार सदन शुरू होने के बाद विधानमंडल दल की बैठक , सदन में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष उठाएगा मुद्दे, 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा विधानसभा का सत्र ।



➡️लखनऊ - संभल में मंदिर मिलने पर बोले सीएम योगी, क्या रातों-रात प्रशासन ने मंदिर बना दिया?-सीएम, क्या बजरंगबली की मूर्ति रातों रात आ गई?-CM, क्या इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई?-सीएम, उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली-CM, जिन्होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था?-CM, इस पर चर्चा क्यों नहीं होती है?-सीएम योगी


➡️लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं-सीएम, भारत माता के लिए उनका योगदान रहा-सीएम, देश की आजादी में सरदार पटेल ने भाग दिया-सीएम, गुजरात के एक छोटे से गांव में पैदा हुए-सीएम, देश की आजादी के आंदोलन में भाग लिया था-सीएम, आजादी से जुड़े सभी आयोजनों में शामिल हुए-सीएम, ‘देश की आजादी के आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया’, सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पकार-सीएम, प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 समाप्त किया-सीएम


➡️लखनऊ - बीएसपी अध्यक्ष मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस, संसद में संविधान पर चर्चा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार ध्यान भटका रही है-मायावती, संविधान पर सही से अमल नहीं हुआ-मायावती, कांग्रेस और बीजेपी बराबर की जिम्मेदार-मायावती, सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान-मायावती, देश पर राज करने वाले असफल-मायावती, देश के गंभीर मुद्दे दरकिनार किये गए-मायावती, 80 करोड़ लोग राशन लेने को मजबूर-मायावती, संविधान का राजनीतिकरण किया-मायावती , संसद में संविधान पर नाटक हो रहा-मायावती, संसद में मेरा भी अपमान हुआ-मायावती, कांग्रेस पार्टी वोटरों को गुमराह कर रही-मायावती, संविधान में चर्चा में गंभीरता नहीं थी-मायावती, चर्चा में आरोप प्रत्यारोप लगते रहे-मायावती , बीजेपी भी कांग्रेस के रास्ते पर है-मायावती , कांग्रेस नहीं चाहती पिछड़ों को मिले आरक्षण-मायावती, बीएसपी अध्यक्ष मायावती का बड़ा ऐलान, एक देश-एक चुनाव पर मायावती का बड़ा ऐलान, मायावती ने एक देश-एक चुनाव का स्वागत किया , एक देश-एक चुनाव का समर्थन करेगी BSP-मायावती


➡️कानपुर - छात्रवृत्ति घोटाले में 20 साल बाद आया फैसला, वरिष्ठ लिपिक समेत 5 लोगों को 3 साल की सजा, 13 डमी कॉलेज दिखाकर लिया था 1582000 का भुगतान, सीबीआई ने 2002 में दर्ज कराया था मुकदमा, सीबीआई कोर्ट का आदेश आने के बाद से सभी गायब


➡️कन्नौज - मंत्री असीम अरुण ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल, एक निजी कार्यक्रम में पहुंचकर मंत्री ने वितरित किए कंबल, कंबल पाकर सैकड़ों जरूरतमंदों के खिले चेहरे, कन्नौज शहर के निजी कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री असीम अरुण


➡️लखीमपुर - शिव मंदिर कॉरिडोर के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, बुलडोज़र की मदद से ध्वस्तीकरण किया जा रहा, ध्वस्तीकरण को लेकर दुकानदारों ने पक्षपात पर विरोध जताया, भाजपा नेत्री समेत अन्य दलों के नेताओं ने विरोध जताया, गोला में शिव मंदिर कॉरिडोर बनाए जाने को लेकर ध्वस्तीकरण


➡️मुजफ्फरनगर - दिनदहाड़े पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में गोकश जावेद उर्फ़ चवन्नी हुआ घायल, घायल गोकश पर दर्जनों गौकशी हत्या के केस, मेरठ का निवासी है घायल गौकश जावेद-चवन्नी, गोकश से तमंचा-बाइक व गौकशी उपकरण मिले, खतौली थाने के मुबारिकपुर जंगलों में मुठभेड़


➡️बुलंदशहर - कांस्टेबल दलित दूल्हे की घुड़चढ़ी पर पथराव, पथराव में डीजे क्षतिग्रस्त, डीजे मास्टर भी घायल, घोड़े की लगाम पकड़कर दूल्हे को भी गिराया-परिजन, यूपी पुलिस में कांस्टेबल है दूल्हा, दुल्हन भी पुलिसकर्मी, घुड़चढ़ी के दौरान निकल रही थी एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, डीजे बंद करने को लेकर हुआ था विवाद, पथराव किया गया, पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा दर्ज, जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव टिटौटा का मामला


➡️गोरखपुर - गोरखपुर में भाई ने भाइयों को जिंदा जलाने का प्रयास किया,  संपत्ति के लालच में भाई ने भाइयों को जलाने का प्रयास किया, सगे भाइयों, उनके परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया,  परिवार सहित सो रहे भाइयों के कमरे को बाहर से बंद किया, भाइयों को कमरे में बंद किया,फिर थिनर डालकर आग लगा दी, आग की लपटों से घिरे 2 भाई, पत्नियां और बच्चे चिल्लाते रहे, आग की वजह से फ्रिज का कंप्रेसर फट गया,भाई चिल्लाते रहे, कंप्रेसर फटने से मकान का दीवार गिरी,हादसे में 5 लोग झुलसे , 2 महिला, 2 पुरुष, तीन साल की मासूम गंभीर रूप से झुलसी , सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल, आरोपी बेचन उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के दहला गांव का मामला


➡️संभल अपडेट - मंदिर के साथ मिले कुएं की जेसीबी से खुदाई, बंद कुए को पुराने स्वरूप में लाने की कोशिश, जिला प्रशासन ने अवैध गेट को भी कराया बंद, मंदिर की तरफ खोले गए अवैध गेट को कराया बंद, यह गेट कुएं को पाटकर ऊपर खोला गया था , 46 साल बाद खोले गए मंदिर के पास था एक कुआं, नख़ासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू पुरा का मामला


➡️संभल - प्रशासन को मिली अवैध गैस सिलेंडर स्टॉक की सूचना, अतिक्रमण अभियान के दौरान प्रशासन को मिली सूचना, पुलिस को मकान से मिले 25 गैस सिलेंडर, मकान स्वामी सिलेंडरों से संबंधित कागजात नहीं दिखा सका, सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने सिलेंडरों को जब्त किया, नख़ासा थाना क्षेत्र के हिंदू पूरा खेड़ा का मामला


➡️जौनपुर - अतुल सुभाष के आत्महत्या का मामला, अतुल सुभाष के साले और सास का वीडियो , सुसाइड मामले में सीसीटीवी वीडियो आया सामने, जौनपुर-प्रयागराज बॉर्डर के होटल का वीडियो


➡️आगरा - चंबल के जंगल में लगी भीषण आग, आग में कई जीव-जंतु के फंसने की आशंका , अग्निकांड में कई जीव जंतुओं के मरने की आशंका, भीषण आग की लपटों को देख ग्रामीणों में दहशत , सूचना के बाद मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम , तेज लपटों के साथ जंगल में फैलती जा रही आग ,जंगल में बने मौनी बाबा के आश्रम तक पहुंची आग , मिट्टी डालकर आग को काबू करने में जुट वन कर्मी, थाना पिनाहट पड़ुआपुरा के जंगल का मामला


➡️दिल्ली - CM आतिशी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, दिल्ली में रोहिंग्याओं को बसाने का मुद्दा उठाया, आतिशी ने हरदीप पुरी के ट्वीट पर उठाए सवाल, केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने 2022 में स्वीकारा था, हरदीप पूरी ने स्वीकारा कि रोहिंग्या को बसाया-सीएम, स्वीकारा कि रोहिंग्या को केंद्र सरकार ने बसाया-आतिशी, केंद्र सरकार ने दिल्ली ने रोहिंग्याओं को बसाया- आतिशी


➡️दिल्ली - दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी PAC की चल रही अहम बैठक, केजरीवाल के घर चल रही है PAC की अहम बैठक, थोड़ी देर में हो सकता है कई उम्मीदवारों का ऐलान


➡️दिल्ली - AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आज रमेश पहलवान,कुसुम लता शामिल हुईं-केजरीवाल, दोनों को पार्टी में शामिल करने में खुशी हो रहे है-केजरीवाल, 2012 से 2017 तक आम आदमी पार्टी में रहे-केजरीवाल, आज 7 साल बाद इनका घर वापसी हुआ है-केजरीवाल, 24 घंटे दोनों जनता के बीच में रहते हैं- केजरीवाल, इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगा-केजरीवाल


➡️दिल्ली - रमेश पहलवान AAP  में शामिल, कुसुम लता भी AAP  में शामिल, केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल


➡️दिल्ली - सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट, सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन-राहुल, ‘भारत के 'लौह पुरुष' सरदार पटेल को सादर नमन’, उनके द्वारा उठाये गये कदम प्रेरणा देता रहेगा-राहुल


➡️कन्नौज - महिला का वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, शादी समारोह में डांस कर रही थी महिला , वीडियो वायरल होने पर दोनों पक्षों में मारपीट, मारपीट व गाली गलौज का वीडियो भी वायरल, छिबरामऊ के सदारीनगला गांव का मामला


➡️अमेठी - नहर कटने से गांवों में घुसा पानी, फसल जलमग्न, आधी रात नहर के कटान से इलाके में मचा हड़कंप, लोग घरों में अपनी अपनी गृहस्थी हटाने में जुटे, पानी का बहाव तेज होने से गांव में मचाई तबाही, सैकड़ों बीघे गेहूं की फसलें व गांव हुआ जलमग्न , मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गुन्नौर का मामला


➡️झांसी - झांसी अग्निकांड में 19 नवजात शिशुओं की मौत का मामला, मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षिका का आया निलंबन आदेश, मेडिकल कॉलेज झांसी से लखनऊ मुख्यालय हुई रिलीव, आग लगने की घटना में प्रथम दृष्टता दोषी पाई गई अधीक्षिका, सचिव रंजन कुमार के हस्ताक्षर से जारी हुआ आदेश


➡️संभल - संभल में बंद पड़े मंदिर में आज से पूजा-पाठ, कल 46 साल से बंद मंदिर का पता चला था, शिवलिंग,हनुमान जी की प्रतिमा मिली थी, बंद पड़े मंदिर में भव्य,दिव्य तरीके से पूजा की, मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी, आसपास के इलाके में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, मंदिर से सटे मकानों का चेक होगा नक्शा


➡️संभल अपडेट - संभल में बंद पड़े मंदिर में आज से पूजा-पाठ, मंदिर को छुपाने के लिए किया गया निर्माण हटवाया, जिला प्रशासन ने रातों रात नया निर्माण हटवाया, मंदिर को किया गया पूरी तरह से कब्जा मुक्त, मंदिर अपने पुराने स्वरूप में दिखाई देने लगा, भक्तों ने आज जल चढ़ा कर की पूजा-अर्चना, 46 साल बाद खोले गए मंदिर पर लौटी रौनक, भस्मा शंकर का बताया जा रहा है मंदिर


➡️सहारनपुर - ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर महिला की हत्या, सगे चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज , अवैध खनन रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गए थे , महिला ने पानी का पाइप बचाकर ले जाने को कहा था , चालक ने महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी, बचाने आए देवर और बेटे से भी जमकर मारपीट की गई, थाना नकुड पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया


➡️दिल्ली - अरविंद केजरीवाल करेंगे आज शाम को बुक लॉन्च, ‘द दिल्ली मॉडल बुक’ लॉन्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी, मनीष सिसोदिया भी रहेंगे मौजूद , सत्येंद्र जैन और जैस्मिन शाह भी रहेंगे मौजूद, दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी शिक्षा पर होगी चर्चा, दिल्ली में महिला बस सेवा जैसी बातों पर होगी चर्चा, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बुक लॉन्च होगी, आप नेता जैस्मिन शाह ने लिखी है ‘द दिल्ली मॉडल बुक’


➡️देहरादून - धामी सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, ट्रांसजेंडर पर्सन कल्याण बोर्ड को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी , ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए अहम भूमिका, अदिति शर्मा ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया, उन्होंने धामी सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद किया , ‘प्रदेश की सरकार ने हमारे हित में फैसला लिया है’


➡️देहरादून - प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, आरक्षण की अंतिम अधिसूचना हुई जारी, नगर निगम, नगर पालिका,नगर पंचायत को लेकर जारी, नगर निकायों में अध्यक्ष पदों की सीटों पर सूची जारी, अध्यक्ष पदों की सीटों को भीलेकर अंतिम सूची जारी , देहरादून शहरी विकास निदेशालय ने आरक्षण लागू किया, आपत्तियां दर्ज करने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया ।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।